Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan को आई दोनों एक्स भाभियों की याद, दिखाया 12 साल में कितना बदल गया परिवार?

Salman Khan: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें एक्टर को अपनी दोनों एक्स भाभी को भी याद करते हुए देखा जा सकता है. मलाइका और सीमा अब खान फैमिली के साथ नहीं रहतीं, लेकिन दिवाली से पहले भाईजान ने इन दोनों को शुक्रिया कहा है.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 19, 2025 18:52
Share :
सलमान ने मलाइका और सीमा को क्यों किया याद? (Photo Credit- Instagram)

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को अचानक अपनी दोनों एक्स भाभियों की याद सताने लगी है. सलमान खान ने अब सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को देखकर लग रहा है जैसे खान खानदान इन दोनों की कमी महसूस कर रहा है. दिवाली सेलिब्रेशन के बीच बॉलीवुड के भाईजान ने एक फैमिली पिक्चर पोस्ट कर सभी को इमोशनल कर दिया है. इस फोटो में उनकी एक्स भाभी मलाइका और सीमा को भी देखा जा सकता है. मलाइका और सीमा अब भले ही खान खानदान के साथ नहीं रहती हैं, लेकिन इस तस्वीर से साफ जाहिर हो रहा है कि सलमान खान के साथ उनका रिश्ता आज भी बेहद खास है.

आपको बता दें, सलमान के क्लोथिंग ब्रांड ‘बीइंग ह्यूमन’ को 12 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा है. साथ ही दो फोटोस भी शेयर की हैं. सलमान की इन तस्वीरों में सबकी निगाहें मलाइका और सीमा पर रुक गईं. सलमान ने इस ब्रांड की शुरुआत में जो फैमिली फोटो क्लिक कराई थी, वो और अभी के फैमिली फोटो को पोस्ट किया है, जिसमें कुछ नए चेहरे जुड़ गए हैं और कई बदल भी गए हैं. पूरे परिवार को जश्न में शामिल करते हुए सलमान ने लिखा- ’12 साल पहले बीइंग ह्यूमन की शुरुआत एक सामान्य से विचार से हुई थी कि कुछ अच्छा करना है. दूसरों की मदद करनी है और चेहरे पर स्माइल लानी है. आज ये एक ब्रांड से कहीं बढ़कर एक परिवार है, जो लगातार बड़ा हो रहा है. इस सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों को शुक्रिया.’

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2025 06:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola