Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

माथे पर तिलक, कंधे पर लाल चुनरी… मां कामाख्या के दरबार पहुंचे सलीम मर्चेंट, हुए ट्रोल

सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में मां कामाख्या देवी के मंदिर पहुंचे थे. जहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया और इसकी कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. हालांकि उन्हें इसके लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Salim Merchant-Shivansh Jindal
Salim Merchant-Shivansh Jindal

फेमस सिंगर सलीम मर्चेंट जो कि अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इन दिनों वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, हाल ही में सलीम मर्चेंट माता कामाख्या देवी के मंदिर पहुंचे थे. जहां उन्होंने मां कामाख्या देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान वह माथे पर तिलक और कंधे पर लाल चुनरी ओढ़े हुए नजर आए. हालांकि हिंदू मंदिर में सलीम मर्चेंट का जाना कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

सलीम मर्चेंट पहुंच मां कामाख्या देवी मंदिर

सिंगर सलीम मर्चेंट असम के गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. दर्शन के बाद उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस दौरान वह सिंपल व्हाइट टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं. वह हाथ जोड़कर पोज करते हुए दिख रहे हैं और माथे पर तिलक के साथ-साथ कंधे पर लाल चुनरी ओढ़ी है. इन तस्वीरों में उनके साथ सिंगर शिवांश जिंदल नजर आ रहे हैं. फोटोज को शेयर करते हुए सलीम ने कैप्शन में लिखा, “शक्ति के चरणों में. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्यै नमः

---विज्ञापन---

सलीम मर्चेंट हुए ट्रोल

हालांकि जैसे ही सलीम ने ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “भाई फिर आप शो में इंशाअल्लाह मत कहा करो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सच्चा मुस्लिम अल्लाह के सिवा किसी के आगे नहीं झुकता.” हालांकि कुछ लोगों ने सलीम मर्चेंट का सपोर्ट भी किया और कहा कि वह हर धर्म का सम्मान करते हैं इसलिए वह माता के दर्शन के लिए वहां पहुंचे हैं. लोगों ने सलीम के इस रवैये की तारीफ भी की है.

हिंदू धर्म को मानते हैं सलीम मर्चेंट

बता दें कि सलीम मर्चेंट हिंदू देवी देवताओं में खासी आस्था रखते हैं और वह अक्सर ही हिंदू मंदिरों में जाते रहते हैं. इसके अलावा वह पूजा पाठ भी करते हैं. सिंगर भगवान शिव पर गहरा विश्वास रखते हैं और सोमवार की पूजा भी करते हैं. इसके अलावा वह अपने धर्म को भी बखूबी मांगते हैं और नमाज भी नियमित तौर पर करते हैं. उन्होंने एक बार कहा था कि वह दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड धर्म देखकर काम नहीं…’AR Rahman के भेदभाव वाले दावों पर सलीम मर्चेंट ने खोली पोल, बोले-‘वो रामायण में म्यूजिक…’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 19, 2026 03:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola