Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan Attack Case में बड़ा खुलासा, CCTV से मैच हुआ आरोपी का चेहरा

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान अटैक मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया है।

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान अटैक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। केस में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया है। आरोपी का फेस रिकग्निशन टेस्ट पॉजीटिव आया है। मुंबई पुलिस ने भी इस बात की पुष्टी की थी कि पकड़ा गया आरोपी वही था जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था।

सीसीटीवी फुटेज हुई थी वायरल

आरोपी शरीफुल ने 16 जनवरी को सैफ अली खान पर चाकू से घातक वार किए थे। इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहीं सैफ के घर की सीढ़ियों का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें एक शख्स भागता दिखाई दे रहा था। अब उस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी शरीफुल इस्लाम का चेहरा मैच हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जब डायरेक्टर की बात सुनकर टूट गईं थीं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर खुलकर की बात

---विज्ञापन---

फेस रिकग्निशन टेस्ट पॉजीटिव

वहीं चेहरे की पहचान के अलावा वीडियो में दिए रहे आरोपी के कपड़ों को भी फोरेंसिक लैब भेजा गया था। जिसके बाद से पुलिस को पूरा यकीन हो गया था कि वीडियो में दिख रहा शख्स शरीफुल इस्लाम ही था। वहीं अब जब आरोपी का फेस रिकग्निशन टेस्ट भी पॉजिटिव आ गया है और इस बात पर पक्की मुहर लग गई है कि वीडियो वाला शख्स शरीफुल ही था।

पुलिस को बाकी आरोपियों की तलाश

बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत आए शरीफुल को घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अभी तक उन लोगों का पता नहीं चल पाया है जिनकी मदद से शरीफुल भारत आया था। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वहीं हमले के बाद बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को पांच दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे। फिलहाल वो सुरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor की बाहों में मिस्ट्री मैन कौन? एक्ट्रेस के पोस्ट से मची खलबली

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2025 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola