Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहले भी इन 5 बड़े विवादों में फंस चुके हैं Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia Controversies: फेमस कंटेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों माता-पिता को लेकर किए गए अपने विवादित कंटेंट को लेकर बुरे फंस गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी कई मामलों में वह फंस चुके हैं। आइए जानते हैं उन मामलो के बारे में।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Controversies
Ranveer Allahbadia Controversies

Ranveer Allahbadia Controversies: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, सोशल मीडिया पर वह ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं, कई सेलेब्स उनके खिलाफ बोल रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रणवीर विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी वह कई मौकों पर अपने बयानों और कंटेंट की वजह से विवादों में रह चुके हैं। आइए जानते हैं उन मामलो के बारे में…

महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट कर किया ट्रोल

साल 2021 में रणवीर इलाहाबादिया ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “कुर्ता पहनने वाली महिलाएं, आदमियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देती हैं।” उनके इस बयान को महिलाओं के प्रति भद्दे कमेंट का करार दिया गया था। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उनके खिलाफ और उनके सोचने के तरीके पर लोगों ने सवाल उठाए थे।

---विज्ञापन---

इंडिया छोड़ने को लेकर विवादित सवाल ने बढ़ाया बवाल

साल 2023 में रणवीर ने अपने पॉडकास्ट के दौरान एक एडवोकेट से पूछा था कि उनके हिसाब से किन लोगों को इंडिया छोड़ देना चाहिए? इस सवाल पर एडवोकेट ने एक जर्नलिस्ट, एक इतिहासकार और इरफान हबीब का नाम लिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणवीर इलाहाबादिया को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। कई लोगों ने उन्हें भड़काऊ एजेंडा चलाने और इनटोलरेंस को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे।

यह भी पढे़ं:  India Got Latent Update: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से पुलिस ने किया संपर्क, 5 लोगों पर दर्ज हुई थी एफआईआर

---विज्ञापन---

केरल के एक जिले को लेकर झूठा दावा

साल 2014 में रणवीर इलाहाबादिया ने अपने शो इस्लामी कानून को लेकर बात किया था। उन्होंने कहा था कि केरल के मलप्पुरम जिले के एक गांव में इस्लामी कानून लागू है। हालांकि, इस दावे का कोई प्रमाण नहीं था, और इसे फर्जी खबर फैलाने का करार दिया गया था। इसके बाद केरल के कई लोगों ने उनके खिलाफ नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही उनपर गलत जानकारी फैलाने के लिए माफी मांगने की मांग की थी।

जिम से बैन होने का भी रह चुका है विवाद

रणवीर इलाहाबादिया ने बतौर क्रेएटर की शुरुआत मुंबई के वडाला में स्थित एक जिम से की थी। वह दोपहर 2 बजे जिम जाते थे, ताकि भीड़ कम हो और वह आराम से वीडियो शूट कर सकें। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी जैसे-जैसे बढ़ने लगी उनके जिम ट्रेनर्स उनसे जलने लगे। इसके बाद उन्हें जिम से बैन कर दिया गया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अब माता-पिता पर भद्दे कमेंट के कारण बढ़ी मुश्किलें

इस समय रणवीर इलाहाबादिया अपने भद्दे कमेंट के चलते काफी ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता को लेकर बेहद अश्लील सवाल पूछा। इस सवाल के बाद शो में मौजूद जज और ऑडियंस ने खूब मजे लिए थे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विरोध चला। रणवीर के समेत एफआईआर भी दर्ज हो की कई थी। लेकिन अब पुलिस ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया है। उनसे जांच में पक्ष करने की छूट दी है।

यह भी पढे़ं: Sanam Teri Kasam ने 9 साल बाद बॉलीवुड को चौंकाया, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2025 11:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola