Ranbir Kapoor Dance Number: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के दमदार एक्टर है, जिन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। रणबीर कपूर को फिल्मों में देखने के लिए फैंस बेताब नजर आते है। वहीं उनके डांस के लोग दीवाने हैं और अब एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। दरअसल, पता चला है कि रणबीर कपूर एक फिल्म में डांस नंबर करते हुए नजर आएंगे।
यहाँ पढ़िए – Priyanka Chopra Returning To India: बेटी मालती संग भारत आ रही हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जाहिर की खुशी
इस फिल्म में करेंगे डांस नंबर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर जानकारी मिल रही है कि, वो जल्द ही बॉस्को मार्टिस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ में नजर आएंगे लेकिन वो इस फिल्म में एक आइटम नंबर करते हुए दिखाई देंगे। बता दें, कहा जा रहा है बॉस्को मार्टिस ने इससे पहले ‘तमाशा’ और ‘रॉकस्टार’ फिल्म में कोरियोग्राफ किया और अब वो इस फिल्म में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही खबर है कि आदित्य सील और निकिता दत्ता लीड रोल में होंगे।
इस वजह से कर रहे डांस नंबर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर जानकारी है कि वो डांस नंबर करने के लिए बिलकुल भी राजी नहीं थे लेकिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने उनसे डांस नंबर करने के लिए कहा जिसके बाद वो इसे करने के लिए राजी हो गए। ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर कपूर किसी फिल्म में पर्दे पर डांस नंबर करते हुए नजर आएंगे। इस खबर को सुनकर फैंस में हाई बज बना हुआ है और वो रणबीर कपूर को नए अवतार में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
एक्टर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए। इस फिल्म ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था और बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी। इतना ही नहीं फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को भी पसंद किया गया। बता दें, रणबीर कपूर काफी सारी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और वो जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें