Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बहुत बोल रहा तू…’ , पैपराजी की किस बात पर रणबीर कपूर का चढ़ा पारा? Video Viral

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी की बात पर नाराज होते नजर आए. क्या आपने देखा ये वीडियो?

Ranbir Kapoor Viral Video
रणबीर कपूर को क्यों आया पैपराजी पर गुस्सा?

Ranbir Kapoor Viral Video: ‘लव एंड वॉर’ के स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से तीनों सितारों के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी की बात पर नाराज होते नजर आए. एक्टर ने पैपराजी से साफ कह दिया, कि बहुत बोल रहा है तू.

‘लव एंड वॉर’ की टीम ने क्लिक करवाईं फोटो

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे. डिनर के बाद जब चारों बाहर निकले तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. सभी ने कैमरों के सामने साथ में पोज भी दिए और तस्वीरें क्लिक करवाईं.

---विज्ञापन---

क्यों रणबीर को आया गुस्सा?

तस्वीरें क्लिक कराने के बाद रणबीर, आलिया, विकी और भंसाली अपनी-अपनी गाड़ियों की ओर बढ़ने लगे. इसी दौरान एक पैपराजी लगातार रणबीर को आवाज लगाने लगा. वह बार-बार एक्टर से रुकने और फुटेज देने की मांग करता दिखाई दिया. लगातार आवाज लगाए जाने पर रणबीर ने पीछे मुड़कर उसकी तरफ देखा और कहा, ‘बहुत बोल रहा है तू.’

कैमरे में कैद हुआ रणबीर का गुस्सा

रणबीर का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद फैंस रणबीर के इस रिएक्शन पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. इसके बाद रणबीर अपनी पत्नी आलिया के साथ आगे बढ़ गए, जबकि विक्की कौशल भी वहां से निकलते नजर आए.

‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी जबरदस्त तिकड़ी

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फिल्म एक रोमांटिक वॉर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. फिल्म में रणबीर और विक्की के आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने की चर्चा है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?

पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर

‘लव एंड वॉर’ से पहले रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर ‘रामायण पार्ट 1’ में नजर आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola