Ranbir-Alia Wedding: सभी अटकलों को एक बगल करते हुए आज आखिरकार बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिल्मी गलियारों में रणबीर आलिया की शादी (Ranbir Alia Wedding) का जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है।
सोशल मीडिया जॉइन करेंगे रणबीर कपूर
गौरतलब है कि इनके वेडिंग फंक्शन के कई पिक्चर्स सामने आए हैं। लेकिन अभी तक दूल्हा और दुल्हन की एक भी झलक सामने नहीं आई है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बहुत जल्द सोशल मीडिया पर दस्तक देंगे। फैन्स यह खबर सुनकर काफी एक्साइटेड हैं।
इस शख्स के कारण जॉइन करेंगे सोशल मीडिया रणबीर कपूर
कुछ खबरों के अनुसार रणबीर कपूर की सोशल मीडिया से दूरी खत्म होने जा रही है।आलिया ने शादी के बाद रणबीर को सोशल मीडिया ज्वाइन करने के लिए मना लिया है। रिपोर्ट के माने तो रणबीर फैंस के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज शेयर करेंगे। अगर ये सही में होने वाला है तो उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे।
रणबीर कपूर का पहला पोस्ट ये होगा
हालिया जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर को सोशल मीडिया के लिए खास शख्स ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये खास शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद करण जौहर (Karan Johar) हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर अपना पहला पोस्ट आलिया भट्ट के साथ वेडिंग फंक्शन से रिलेटेड करेंगे। रणबीर के सोशल मीडिया पर एंट्री करने की खबर सुन फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं।