---विज्ञापन---

UT 69 VS Aankh Micholi Office Collection Day 3: मृणाल की ‘आंख मिचौली’ के आगे राज कुंद्रा की ‘यूटी 69’ हुई फुस्स

UT 69 VS Aankh Micholi Office Collection Day 3: सिनेमाघरों पर एक साथ दो फिल्मों ने एंट्री मारी, जिनके नाम हैं मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur ) की ‘आंख मिचौली’ और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की  ‘यूटी 69’ (UT 69)। दोनों ही फिल्में एक दूसरे के अपोजिट हैं, मृणाल की फिल्म फुल ऑन कॉमेडी है तो […]

UT 69, Raj Kundra, Aankh Micholi, Mrunal Thakur, Box Office Collection Day 3
UT 69 VS Aankh Micholi Office Collection Day 3: सिनेमाघरों पर एक साथ दो फिल्मों ने एंट्री मारी, जिनके नाम हैं मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur ) की ‘आंख मिचौली’ और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की  ‘यूटी 69’ (UT 69)। दोनों ही फिल्में एक दूसरे के अपोजिट हैं, मृणाल की फिल्म फुल ऑन कॉमेडी है तो राज की ‘यूटी 69’ सीरियस टॉपिक पर बनी मूवी है। दोनों ही फिल्मों ने 3 नवंबर को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। अब इन दोनों को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं, जो चलिए जानते हैं कि किसका चला जादू और कौन हुई फुस्स।

‘यूटी 69’ ने की तीसरे दिन की कमाई (UT 69 Box Office Collection Day 3)

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म ‘यूटी 69’ उनकी बायोपिक पर आधारित है। साल 2022 में पोर्नोग्राफी के चक्कर में जेल की हवा खा चुके हैं। राज ने जेल में रहने के दौरान जो कुछ झेला वो अपनी बायोपिक फिल्म ‘यूटी 69’ के जरिए लोगों के सामने रखा। जेल से बाहर आने के बाद भी लंबे समय तक राज ने अपना चेहरा मास्क के पीछे छिपाए रखा। हालांकि शिल्पा ने इस समय बहुत दुख झेला,लेकिन कभी भी इस बारे में बात नहीं की। अपनी आपबीती को फिल्म के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए राज ने ‘यूटी 69’ का रास्ता चुना। तगड़े प्रमोशन के बाद फिल्म ने 3 नवंबर को सिनेमाघरों में एंट्री कर ली। अब फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। Sacnilk की अर्ली ट्रेड के मुताबिक, ‘यूटी 69’ ने 17 लाख का बिजनेस किया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा की फिल्म अपने बजट को भी निकालने में नाकामयाब रह सकती है।

‘यूटी 69’ की की सभी दिनों की कमाई 

Day 1- 20 लाख
Day 2- 15 लाख
Day 3- 17 लाख
टोटल कलेक्शन –  52 लाख

‘आंख मिचौली’ ने दूसरे दिन छापे इतने नोट (Aankh Micholi Collection Day 3)

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की ‘आंख मिचौली’ ने भी 3 नवंबर को ही सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी। इस फिल्म में मृणाल और अभिमन्यु दसानी ने लीड रोल निभाया है। पता हो कि दोनों ने पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर की है। पारिवारिक मूल्यों पर आधारित इस फिल्म में हंसी ठहाकों की भरमार है। अब फिल्म को रिलीज गुए 3 दिन हो गए हैं, ऐसे में इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 0.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपये हो गया है।

‘आंख मिचौली’ की अब तक की कमाई

Day 1- 0.25 करोड़
Day 2- 0.35 करोड़
Day 3- 0.50 करोड़
टोटल कलेक्शन – 1.10 करोड़

 

‘यूटी 69’ संग मृणाल ने खेली ‘आंख मिचौली’ 

मृणाल ठाकुर की ‘आंख मिचौली’ और राज कुंद्रा की ‘यूटी 69’ दोनों एक ही दिन रिलीज हुए। लेकिन बात फिल्म की कमाई की करें तो  ‘आंख मिचौली’ ने बाजी मार ली। वहीं  ‘यूटी 69’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब आने वाले दिनों में भी उम्मीद यही जताई जा रही है कि मृणाल राज पर भारी पड़ सकती है।
First published on: Nov 06, 2023 07:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.