---विज्ञापन---

Raghav ही नहीं Parineeti के भी हैं ठाट, पापा बिजनेसमैन तो भाई करता ये काम, परिवार के बारे सुन रहे जाएंगे दंग

Parineeti Chopra Family Members : परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गज इंतजार कर रहे हैं। परिणीति के फैंस भी इस शादी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है […]

Parineeti Chopra Family Members
Image Credit : Instagram

Parineeti Chopra Family Members : परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गज इंतजार कर रहे हैं। परिणीति के फैंस भी इस शादी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है लेकिन इससे पहले हम आपको बताते हैं परिणीति के परिवार में कौन-कौन हैं।

24 सितंबर को होगी दोनों की शादी (Parineeti Chopra Family Members)

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए अब ऑफिशियल तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। बता दें कि आने वाली 24 सितंबर को दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर जिले में होने वाली है। शादी की सभी रस्में होटल लीला और ताज लेक पैलेस में होने वाली है।

परिणीति के परिवार में कौन-कौन हैं (Parineeti Chopra Family Members)

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा अपने फैमिली के काफी क्लोज है। वह अक्सर अपने फैमिली मेंबर के साथ फन करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के दो भाई और एक बहन है। परिणीति के पिता का नाम पवन चोपड़ा है, वह एक बिजनेसमैन है। वह अंबाला में रहकर अपना बिजनेस संभालते हैं। एक्ट्रेस की मां का नाम रीना मल्होत्रा है, वह एनआरआई है। उनका जन्म सिंगापुर में हुआ था।

यह भी पढ़ें : E24 Bollywood के लकी विनर बनने के लिए भाग लें कॉन्टेस्ट में और पाएं ‘जवान’ शाहरुख की फ्री टिकट, आज है आखिरी मौका

परिणीति के दो भाई हैं, जिनमें से एक है सहज चोपड़ा। वह फूड और ट्रेवल का बिजनेस करता है। वहीं, दूसरे भाई का नाम शिवांग चोपड़ा है। परिणीति अपने दोनों भाईयों के काफी क्लोज है। वह अक्सर अपने भाईयों के साथ घूमने जाया करती हैं। इसके अलावा परिणीति की सगी सुपरस्टार सिस्टर प्रियंका चोपड़ा हैं, जो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना धाक जमा चुकी है।

कितने राजनेताओं ने बॉलीवुड स्टार से की शादी (Parineeti Chopra Family Members)

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहली जोड़ी नहीं है, जो बॉलीवुड और राजनीति के बीच बनने जा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने अभिनेत्री से शादी की है। स्वरा भास्कर और फहद जिरार अहमद जोड़ी भी बॉलीवुड और राजनीति के बीच बनी है। फहद जिरार समाजवादी पार्टी का नेता हैं। आयशा टाकिया और फरहान आजमी की जोड़ी, फरहान भी सपा के नेता हैं। नवनीत कौर राणा और रवि राणा की जोड़ी। रवि राणा एक निर्दलीय विधायक थे, बाद में नवनीत कौर ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। राधिका कुमारस्वामी और एच.डी.कुमारस्वामी की जोड़ी। बता दें कि एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

First published on: Sep 17, 2023 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.