Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Manraj Jawanda कौन? जो रैपर Raftaar की दूसरी बीवी, शादी की पहली तस्वीरें रिवील

Raftaar and Manraj Jawanda Wedding: रैपर रफ्तार एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिंगर ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस संग सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Raftaar and Manraj Jawanda Wedding: रैपर रफ्तार एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिंगर ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा संग साउथ इंडियन अंदाज में शादी की है। वहीं सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। फैंस कपल को शादी की खूब बधाईयां दे रहे हैं। मनराज और रफ्तार साथ में काफी सुंदर दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Deva Early Review: क्या शाहिद कपूर दोहरा पाएंगे ‘कबीर सिंह’ का जादू? जानें फिल्म हिट या फ्लॉप

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

दरअसल रफ्तार और मनराज ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज जोरों-शोरों से वायरल हो रही है। वहीं दोनों ने करीबी दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में शादी की है। फैंस कपल की कैमिस्ट्री देखकर काफी खुश हैं। दोनों साथ में काफी जच रहे हैं।

साउथ इंडियन रीति रिवाजों से की शादी

रफ्तार और मनराज ने साउथ इंडियन रीति रिवाजों से शादी की। दोनों ने व्हाइट और गोल्डन आउटफिट पहना है। मनराज ने साउथ इंडियन ब्राइड के रूप में काफी सुंदर दिख रही हैं। वहीं रफ्तार भी साउथ इंडियन आउटफिट में खूब जच रहे हैं।

---विज्ञापन---

हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें भी हुई वायरल

इससे पहले भी दोनों की हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ झूमते नजर आ रहे थे। जहां एक तरफ रफ्तार अपनी आवाज का जादू चलाते दिखाई दे रहे थे, वहीं मनराज उनके गानों पर ठुमके लगाती नजर आ रही थीं।

यह भी पढ़ें: Netflix पर इस दिन दस्तक देगा Squid Game का सीजन 3, फर्स्ट लुक हुआ आउट

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2025 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola