निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी 4 महीनें भी पूरे नहीं हुए हैं कि इसी बीच विदेशी मीडिया में उनके डिवोर्स की खबरें आने लगी। ब्रिटिश बेस्ड मैगजीन ने दावा किया है कि शादी के 117 दिन बाद प्रियंका और निक तलाक लेने जा रहे हैं। इस दौरान प्रियंका निक जोनस और उनके परिवार के साथ मियामी में हॉलीडे मना रही हैं। एक तरफ विदेशी मीडिया निक जोनस और उनकी टूटती शादी की खबरें छाप रहा है और उस दौरान प्रियंका अपनी और निक जोनस की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। गौरतलब है कि शादी टूटने की खबर पर निक और प्रियंका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
विदेशी मैगजीन OK का दावा है कि निक और प्रियंका के रिश्तों में दरार आ रही है। दोनों में अब पहले जैसा प्यार नहीं है। मैगजीन कहती है जैसे जैसे निक प्रियंका एक दूसरे को करीब से जान रहे हैं, वो अपने प्यार की दुनिया से बाहर आ रहे हैं। ओके मैगजीन का कहना है कि उन्हें किसी सोर्स से पता चला है कि, ''वो दोनों हर बात पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। दरअसल दोनों ने बहुत जल्दबाजी में शादी कर ली और अब उसकी कीमत चुका रहे हैं। उनकी शादी एक कच्छे धागे पर लटकी हुई है। ''
ओके मेगजीन के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो कह पाना तो बेहद मुश्किल है लेकिन कुछ दिन पहले कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड में करण जौहर ने जब प्रियंका से निक के बारे में सवाल किए तो उन्होनें साफ इशारा दिया था कि वो निक जोनस के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं।
वैसे ओके मेगजीन का दावा है कि निक को शादी से पहले नहीं पता ता कि प्रियंका डोमिनेटिंग नेचर की हैं। निक को लगता था कि प्रियंका काफी कूल नेचर की हैं लेकिन शादी के बाद निक को लगा कि वो उन्हें कंट्रोल कर रही हैं। मैगजीन का दावा है कि प्रियंका काफी गुस्सैल हैं।
इस बारे में निक को शादी के बाद ही पता चला। जोनस परिवार को लगता था कि प्रियंका शादी के बाद घर बसाने और बच्चे संभालने वाली लड़की होंगी लेकिन वो खुद को सिर्फ 21 साल की समझती हैं जो सिर्फ पार्टी करना पसंद करती है।
ओके मैगजीन इसके बाद दावा कर रही है कि जोनस परिवार इस शादी को खत्म करने की मांग कर रहा है.. क्योंकि देसी गर्ल में कोई भी ऐसी खूबी नहीं है जो उन्हें एक देसी बहू का दर्जा दिला सके।
इतना ही नहीं इस मैगजीन का कहना है कि दोनों अगर अलग होते हैं तो पैसे को लेकर काफी बड़ी जंग छिड़ सकती है क्योंकि दोनों ने इतनी जल्द बाजी में शादी की कि पहले कुछ भी तय नहीं कर पाए।
ओके मैगजीन के इस आर्टिकल के बाद तो जैसे इंटरनेशन मीडिया में हडकंप मच गया हर कोई अपनी अपनी तरफ से इस खबर की पुख्ता जांच करने लगा। इसके बाद कुछ वेबसाइट्स ने दावे के साथ कहा —कि ये पूरी तरह से गलत खबर है। दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है। वैसे अगर निक औऱ प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर डाले तो कहीं से भी ऐसा नहीं लगता कि दोनों के बीच किसी तरह की खटपट हो।
picture credit – Internet