---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु का ऐलान, इस दिन एक्ट्रेस दिखाएंगी बेटी का चेहरा

Madhu Chopra Statement: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज सिनेमा में बड़ा नाम है। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर अपडेट शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के घर आने की खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की […]

Madhu Chopra Statement: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज सिनेमा में बड़ा नाम है। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर अपडेट शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के घर आने की खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी और अब उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें बताया है कि प्रियंका कब अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाएंगी।

Priyanka Chopra's mom Madhu recalls 'stupidest thing' she said to the star post her Miss World 2000 win | PINKVILLA

मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘प्रियंका चोपड़ा बेटी ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie Chopra Jonas) के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा रिवील करेंगी।’ मधु चोपड़ा ने ये भी बताया कि, ‘मुझे खुशी है कि मालती का नाम मेरी मां के नाम पर रखा गया था।’ वहीं जब मधु चोपड़ा से जब ये पूछा गया कि उनके दामाद निक जोनास कैसे पिता हैं, क्या वो पिता की जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा कर रहे हैं? इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैं उसे मालिश देती हूं और निक बच्ची को नहलाते हैं, उसे डायपर पहनाते हैं।

इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका को एक सलाह भी दी हैं। एक नानी के तौर पर मधु ने बेटी प्रियंका चोपड़ा को सलाह देते हुए कहा कि, ‘पहले कुछ सालों में अपनी बेटी को कोई स्क्रीन टाइम न दें। ‘मैंने प्रियंका से कहा, ‘इतनी कम उम्र में स्क्रीन टाइम के साथ, आपकी बेटी को मोटे मोटे चश्मे लग जाएंगे।’ वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्‍होंने अभी कुछ हफ्ते पहले ही ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्‍म की है।

Madhu Chopra warns Priyanka Chopra about revealing her daughter Malti's face on her first birthday – Goat secret

प्रियंका चोपड़ा को अब फैंस एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनको बाहर विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं उनका हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

 

First published on: Aug 02, 2022 06:20 PM