---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को छोड़ा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर खबरों में है। इसके अलावा वो जल्द ही दबंग सलमान के साथ फिल्म भारत में काम करने जा रही है। वो जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। लेकिन अब जो […]


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर खबरों में है। इसके अलावा वो जल्द ही दबंग सलमान के साथ फिल्म भारत में काम करने जा रही है। वो जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। लेकिन अब जो खबर आ रही है कि वो सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की भारत का हिस्सा नहीं है। प्रियंका सलमान के साथ भारत में नजर नहीं आएंगी. हाल ही में भारत के डायरेक्ट अली अब्बास जफर ने इस खबर को कंफर्म किया है कि वो फिल्म भारत का हिस्सा नहीं है। अली ने ट्विटर पर ऑफिशियली ये जानकारी दी है। अली ने लिखा कि, हां प्रियंका चोपड़ा @भारत_फिल्म का हिस्सा नहीं है और कारण बहुत ही खास है। उन्होंने हमें कहा कि वो निक के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं। हम उनके लिए बहुत खुश हैं। अब इस खबर को सुनकर हर कोई चौंक गया है।

 आखिर कैसे प्रियंका ने फिल्म भारत को छोड़ दिया है। वैसे हो सकता है कि प्रियंका ने जानबूझकर फिल्म को छोड़ा हो क्योंकि वो शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। ऐसे में वो कुछ ज्यादा ही बिजी रहती तो वो निक को टाइम नहीं दे पाती शायद इसीलिए उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया। भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दिशा पटानी ने हाल ही में सलमान के साथ भारत की शूटिंग शुरू की है।

First published on: Jul 27, 2018 03:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.