Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अभी काम अधूरा…’, IPL 2025 Final को हारने के बाद इमोशनल हुईं प्रीति जिंटा

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकबले को हारने के बाद प्रीती जिंटा बेहद इमोशनल हो गई हैं। अपने इंस्टाग्राम के लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने इस हार और टीम को कई बातें लिखीं हैं। आइए जानते हैं क्या....

---विज्ञापन---

preity zinta emotional reaction
preity zinta emotional reaction

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पंजाब टीम के हार के बाद इसकी सह-मालिक प्रीति जिंटा बेहद इमोशनल हो गईं हैं। 18 साल के लंबे इंतजार के बावजूद खिताब न जीत पाने का मलाल उनके शब्दों में साफ झलका रहा है।  लेकिन इस हार के बावजूद उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों, स्टाफ और फैंस को दिल से धन्यवाद कहा और वादा किया कि टीम अगले सीजन में ‘काम पूरा करने’ के लिए वापसी करेगी। आइए देखते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या-क्या बातें लिखीं हैं।

प्रीति ने लिखा इमोशनल नोट

आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के हार के बाद टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा काफी उदास हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है,जो अब चर्चा का विषय बन गया है। प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “यह उस तरह से समाप्त नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन जर्नी शानदार थी। यह रोमांचक, मनोरंजक और प्रेरणादायक थी। मुझे हमारी युवा टीम पर गर्व है, खासतौर पर हमारे कप्तान और अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वो सराहनीय रहा।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने अगले साल वापसी का किया वादा

प्रीति ने अपने नोट में इस सीजन की चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे टीम ने प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी, चोटों और घरेलू मैचों के ट्रांस्फर के बावजूद खुद को ढाला हमेशा टॉप पर अपनी जगह बना कर रखी। टीम ने फाइनल में भी अंत तक जबरदस्त स्ट्रगल किया। प्रीति ने अपने नोट में लिखा, “पूरे टूर्नामेंट में इतना कैरेक्टर दिखाने के लिए मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमने भले ही ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन हमने दिल जरूर जीत लिया। मैं वादा करती हूं कि हम अगले साल काम पूरा करने के लिए वापस आएंगे।” उन्होंने साथ ही टीम के स्टाफ, खिलाड़ियों और फैंस को भी खासतौर पर धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें: 82 की उम्र में Jeetendra ने किया 855 करोड़ का सौदा, एक झटके में बने अरबपति!

---विज्ञापन---

नोट के जरिए प्लेयर्स को दी हिम्मत

मैच के बाद प्रीति जिंटा को खिलाड़ियों से मिलते और उन्हें सांत्वना देते देखा गया। उनकी आंखें नम थीं, और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘सबसे ज्यादा डिजर्विंग ऑनर’ बताया। पंजाब किंग्स अब तक दो बार फाइनल खेल चुकी है, पहली बार 2014 और दूसरी बार 2025 में, लेकिन ट्रॉफी अब भी दूर है।

यह भी पढ़ें: 100 की रफ्तार पर बेकाबू हुई कार, भीषण हादसे के बाद साउथ एक्टर के ड्राइवर ने सुनाई खौफनाक कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2025 07:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola