---विज्ञापन---

PICS- विदेश में प्रियंका के साथ निक ने भी सेलिब्रेट की दीवाली, ऐसे दी शुभकामनाएं

कल देश में आज दिवाली का त्यौहार मनाया गया है। हर तरफ दीवाली की रौनक देखने को मिली है। दिवाली के त्यौहार को बॉलीवुड में भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड सितारे दिवाली के लिए काफी पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। ऐसे में इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से […]

कल देश में आज दिवाली का त्यौहार मनाया गया है। हर तरफ दीवाली की रौनक देखने को मिली है। दिवाली के त्यौहार को बॉलीवुड में भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड सितारे दिवाली के लिए काफी पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। ऐसे में इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करने का फैसला किया। एक तरफ जहां बॉलीवुड में कई पार्टियां हो रही हैं और सितारे दिवाली पार्टीज को अटेंड कर रहे है।

 वहीं दूसरी ओर देश की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा इस बार दिवाली विदेश में मना रही है। प्रियंका अपने पति और पूरी फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। कल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि प्रियंका विदेश में भी रहकर दिवाली का सेलिब्रेशन कर रही हैं। वहीं अब प्रियंका के पति निक जोनस ने भी अपनी और एक प्रियंका की एक तस्वीर शेयर की है।

 इस पिक्चर को शेयर करते हुए निक ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। निक ने लिखा है कि आप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा रोशनी रहे। इस तरह से निक अपनी और प्रियंका की पिक्चर शेयर कर विश किया है। पिक्चर में दोनों दिए जलाते हुए दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें प्रियंका और उनके कई दोस्त दिख रहे है। वहीं एक तस्वीर में प्रियंका और निक जोनस नजर आ रही है।

 पति के साथ प्रियंका पोज देती हुई दिख रही ह वही तस्वीर में प्रियंका ने साड़ी पहन रखी है। इसके अलावा उनके कानों में बड़े बड़े झुमके नजर आ रहे हैं बिल्कुल देसी अंदाज में सज धज कर प्रियंका विदेश में दिवाली का त्यौहार मना रही है। प्रियंका ने एक और पिक्चर शेयर की है। इस पिक्चर में प्रियंका का वह घर नजर आ रहा है जहां वह इस बार दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं। 

खास बात यह है कि इस घर को पूरी तरह से सजा दिया गया है। घर के बाहर और चारों ओर लाइट नजर आ रही है। जिस तरह दिवाली आने पर हम अपने घर को सजाते हैं उसी तरह से प्रियंका ने विदेश में भी अपने उसी घर को सजाया है जहां वह अपने दोस्तों और पति के साथ दिवाली सेलिब्रेशन कर रही है। प्रियंका ने अपने घर में दिवाली की पूजा भी की है, जहां वह माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करती नजर आई हैं।

 उन्होंने इंस्टा स्टोरी में इसकी तस्वीर शेयर की है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका अपनी संस्कृति और सभ्यता को बिल्कुल नहीं भूली है। वह चाहे जहां रहे लेकिन वह अपना देश और देसी गर्ल का वो अंदाज नहीं भूल सकती है। वैसे भी प्रियंका विदेश में रहकर भी अपना हर भारतीय त्यौहार अच्छे से मनाती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने पति के साथ अपना पहला करवाचौथ भी सेलिब्रेट किया था और यह लीजिए प्रियंका की यह पहली दिवाली है और इस पहली दिवाली को भी वह बेहद खास बना रही हैं।

First published on: Oct 28, 2019 07:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.