---विज्ञापन---

Photos: वन पीस पहन नोरा फतेही ने दिखाई शोख अदाएं, फैंस बोले-गॉर्जियस

मुंबई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक डांसिंग क्वीन है जो आइटम नंबर्स और बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें नोरा लाइट पिस्टल कलर की वन पीस ड्रेस पहनकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में नोरा गजब की […]

मुंबई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक डांसिंग क्वीन है जो आइटम नंबर्स और बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें नोरा लाइट पिस्टल कलर की वन पीस ड्रेस पहनकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में नोरा गजब की लग रही हैं। इसके साथ वो एक कॉफी वाइट कलर की बैग हाथ में पकड़ी हुई हैं। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट कलर के पॉइंटेड हील्स भी कैरी किए हुए हैं।

बता दें कि नोरा फतेही ने तस्वीर को 4 घंटे पहले शेयर किया है। इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पोस्ट पर 2800 से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैंl नोरा फतेही ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘वो लोग तस्वीरें देखते हैं और कहते हैं,’गोल्स, मैं वो हूं जो वो बनना चाहते हैं’। बता दें कि नोरा फतेही अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।

 

और पढ़िएPhotos: पिंक ड्रेस में नोरा फतेही का प्रिंसेस लुक आया सामने

 

आखिर में बता दें कि नोरा फतेही ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वो सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। नोरा फतेही ने इसके पहले एक ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसमें वो अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आई थीं। नोरा फतेही जल्द एक डांस रियलिटी शो को जज करती नजर आएंगी। नोरा फतेही डांस के अलावा मॉडलिंग में भी काफी सक्रिय है। इसी चलते उनकी फोटो और वीडियो को हर जगह सराहा जाता है और उनको फैंस का प्यार भी मिलता है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 20, 2022 07:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.