-विज्ञापन-

Photos: ग्लोबल स्टार की लिस्ट में आलिया भट्ट शामिल, इस एक्ट्रेस को मात देकर जीता ये खिताब

मुंबई। शादी के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि एक्ट्रेस टॉप 5 इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती इंडियन एक्ट्रेस बन चुकी हैं। टॉप इनफ्लुएंसर की इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर Zendaya हैं, तो दूसरे नंबर पर हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड (Tom Holland) वहीं तीसरे नंबर पर विल स्मिथ (Will Smith) हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) को पछाड़ते हुए चौथे पायदान पर आलिया भट्ट आ पहुंची हैं, इसका मतलब साफ है कि जेनिफर अब पांचवे स्थान पर हैं।

 

और पढ़िएमुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, सादगी से जीता फैंस का दिल

 

बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंध कर बॉलीवुड की फेमस फैमिली कपूर खानदान का हिस्सा बन गई हैं। शादी की खुशियां मना रहीं आलिया की जिंदगी में एक और खुशी ने दस्तक दे दी है। आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर सिनेमा की दुनिया के टॉप 5 इंफ्लुएंसर्स में जगह बनाकर ये खिताब अपने नाम लिखवा चुकी हैं। इतना ही नहीं, आलिया इस लिस्ट में जगह बनाने वाली अकेली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

आगे बता दें कि आलिया स्पाई थ्रिलर ‘हीट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। इसके साथ ही अब एक्ट्रेस ग्लोबल स्टार भी बन गई हैं। आलिया ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड एक्टर्स के साथ टॉप 5 की लिस्ट में जगह बना ली है। इससे बड़ा गिफ्ट आलिया के लिए क्या हो सकता है।जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट ने अभी हॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा और हॉलीवुड की पॉपुलर स्टार जेनिफर लोपेज को पीछे छोड़ दिया।

फैंस को बता दें कि आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से सिनेमा में डेब्यू किया था। आलिया की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस में आलिया भट्ट शुमार हैं। आखिर में बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘ ब्रम्हास्त्र ‘और ‘डार्लिंग्स’ में अहम किरदार में नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here