---विज्ञापन---

Photos: कुछ इस तरह हुई थी अजय और काजोल की प्रेम कहानी की शुरुआत, जानें कैसे पहुंची शादी तक बात

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgan)और काजोल (Kajol) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। जहां काजोल फैंस के बीच अपने चुलबुले अंदाज को लेकर फेमस हैं, तो वहीं अजय देवगन का शांत स्वभाव फैंस को काफी भाता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अजय देवगन और काजोल एक-दूसरे से काफी अलग […]

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgan)और काजोल (Kajol) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। जहां काजोल फैंस के बीच अपने चुलबुले अंदाज को लेकर फेमस हैं, तो वहीं अजय देवगन का शांत स्वभाव फैंस को काफी भाता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अजय देवगन और काजोल एक-दूसरे से काफी अलग हैं, लेकिन इसे भी नहीं झूठलाया जा सकता कि दोनों एक साथ काफी प्यारे लगते हैं। दोनों को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश होते हैं।

दरअसल, फरवरी 2022 में कपल ने अपनी 23 साल की जर्नी का जश्न मनाया था और दोनों साथ में हमेशा के लिए मजबूत होते जा रहे हैं। दोनों का ही सभाव एक दूसरे से जुदा है मगर, दोनों के बीच गजब की अंडरस्‍टैंडिंग अच्छी है। हाल ही में, एक्टर ने अपनी शादी के बारे में बात की है। आज आपको बताते हैं, उन्होंने क्या कहना है..दरअसल, एक टॉक शो के दौरान जब अजय से पूछा गया कि, उन्होंने काजोल से शादी करने का फैसला क्यों किया?

इस बात का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं वास्तव में नहीं जानता, हम मिले, हमारा साथ बहुत अच्छा रहा। हमने एक दूसरे को बिना प्रपोज किए ही देखना शुरू कर दिया और फिर ये ठान लिया गया कि, हम शादी कर लेंगे। हम दोनों के सोचने का तरीका एक जैसा है। हमारे मॉडल एक जैसे लगते हैं तो, ये फ्लो आगे बढ़ता चला गया’। इसके अलावा अजय ने ये भी कहा कि मुझे पता है कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते जाते रहते हैं। हमने इसमें एक साथ काम करना सीख लिया है।

आगे एक्टर कहते हैं कि “आपको उन असहमतियों को मैनेज करना होगा, दो दिमाग एक जैसे नहीं हो सकते हैं, लेकिन फिर हम चर्चा करते हैं कि, ये कैसे काम करता है। किसी को अपने गुमान में नहीं रहना चाहिए और बस माफी मांग लेनी चाहिए और इसे खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, वो अपनी पत्नी की बहुत परवाह करते हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से दिखाते हैं, क्योंकि वो एक फिजिकल पर्सन नहीं हैं”।

बता दें कि अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। उस टाइम काजोल 25 की थीं और उनका बॉलीवुड में करियर ऊंचाइयों की उड़ान भर रहा था और अजय देवगन का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन काजोल के जितना नहीं। ये कहना सरासर गलत नहीं होगा कि काजोल ने अजय का हाथ तब थामा था जब वो बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थें।

एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने इस बात का खुलासा किया था कि वो जिंदगी और करियर में ठहराव चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया था। काजोल का कहना था कि शादी का फैसला लेने से पहले उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए लगभग 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फिल्में आ रही थीं। सब कुछ था पैसा, शोहरत और कामयाबी पर खुद के लिए ना वक्त था और ना सुकून। एक बड़ा फैसला लेने का वही सही वक्त था। उस टाइम काजोल ने तय किया कि वो उसी से शादी करेंगी, जिससे वो प्यार करती हैं और सही टाइम पर करेंगी।

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था लेकिन दोनों को ही पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। यहां आपको बता दें कि काजोल और अजय फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए। करीब चार सालों तक डेटिंग के बाद इन दोनों ने साल 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी को इतना गुपचुप रखा गया था कि, किसी को इसकी भनक भी नहीं पड़ी थी। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं। दोनों अपनी फैमिली के साथ बेहद खुशनुमा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

First published on: Apr 27, 2022 08:04 PM