Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

एक बार फिर प्रियंका ने दी दीपिका को करारी मात, राजनेता, क्रिकेटर्स सहित सभी को किया पीछे

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। प्रियंका इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। अब लीजिए देसी गर्ल ने एक बार फिर से अपनी कंटेडर नंबर वन दीपिका को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, हाल ही में दीपिका को  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ा है। प्रियंका […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। प्रियंका इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। अब लीजिए देसी गर्ल ने एक बार फिर से अपनी कंटेडर नंबर वन दीपिका को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, हाल ही में दीपिका को  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ा है। प्रियंका अब हॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन कंप्लीट किए है। 

इसी के चलते प्रियंका इंडिया में इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वाले सबसे बड़ी सेलिब्रिटी बन गई है। इस मामले में देसी गर्ल ने चाहे कोई नेता हो, क्रिकेटर हो या फिर कोई स्टार हो। हर किसी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया है। वहीं दीपिका के इंस्टाग्राम पर 24.9 मिलियन फॉलोअर्स है। इससे पहले दीपिका प्रियंका से आगे थी। 

लेकिन पिछले दिनों ही प्रियंका के फॉलोअर्स ज्यादा हो गए। बता दें कि दीपिका के बाद इंस्टाग्राम पर तीसरे नंबर पर विराट कोहली और आलिया भट्ट हैं। जिनके 22.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद श्रद्धा कपूर हैं जिनके 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। खैर अब प्रियंका पीएम मोदी समेत बिग बी और दीपिका पादुकोण सभी को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ नंबर वन की टोपी खुद पहन ली है। प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली है।

First published on: Jul 05, 2018 06:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.