---विज्ञापन---

बहन प्रियंका के साथ परिणीति करेंगी काम, फ्रोजन 2 में चोपड़ा सिस्टर्स देंगी अपनी आवाज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। प्रियंका बीते काफी वक्त से इंडिया में थीं। दरअसल प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक बीते दिनों ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉंस नहीं मिला है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स ने जरूर पसंद किया है। वहीं प्रियंका […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। प्रियंका बीते काफी वक्त से इंडिया में थीं। दरअसल प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक बीते दिनों ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉंस नहीं मिला है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स ने जरूर पसंद किया है। वहीं प्रियंका एक और फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं लेकिन प्रियंका इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी बल्कि इसमें अपनी आवाज देंगी। 

खास बात ये है कि प्रियंका के साथ इस फिल्म में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हुई है। चोपड़ा सिस्टर्स का ये हॉलीवुड प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी में रिलीज किय़ा जा रहा है। अब बताते हैं कि आखिर किस प्रोजेक्ट का दोनों हिस्सा बन रही हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'फ्रोजन-2' के हिन्दी वर्जन में में नजर आने वाली हैं। दोनों ही हिंदी वर्जन में अपनी आवाज देती दिखेंगी। प्रियंका और परिणीति दोनों ने ही एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। 

इस वीडियो में नजर आया है कि दोनों ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, मिमी और टिशा अब एल्सा और एना हैं। चोपड़ा सिस्टर्स एक साथ आ रही हैं डिजनी की फ्रोजन 2 में। अब और इंतजार नहीं करना होगा हमें देखने के लिए…. मेरा मतलब है हमें सुनने के लिए, हम ला रहे हैं इन अनोखे और दमदार किरदारों की जिंदगी हिन्दी में। फ्रोजन-2 आ रही है 22 नवम्बर को। वीडियो में प्रियंका और परिणीति भी नजर आ रही हैं। 

इस फिल्म में परिणीत चोपड़ा एना तो प्रियंका चोपड़ा एल्सा के किरदारों को आवाज देने वाली है। इस फिल्म का पहला पार्ट भी हिट रहा था। अब ऐसे में इसके दूसरे पार्ट के हिंदी वर्जन को दोनों बहनें आवाज देंगी। बता दें कि अक्सर बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज देते रहते हैं। 'फ्रोजन-2' 22 नवंबर को रिलीज होगी। 

First published on: Oct 18, 2019 08:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.