---विज्ञापन---

Parineeti Chopra: एक बार फिर परिणीति चोपड़ा ने चलाया अपना जादू, ‘Tu Jhoom Jhoom’ सुन फैंस हुए मुरीद

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी सगाई के वक्त से ही चर्चा में हैं। बीते काफी वक्त से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर रही हैं। अब इस कड़ी में उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। परिणीति चोपड़ा ने की सिंगिंग (Parineeti Chopra) हाल […]

Parineeti Chopra Sung Tu Jhoom Jhoom, parineeti chopra instagram
Parineeti Chopra Sung Tu Jhoom Jhoom

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी सगाई के वक्त से ही चर्चा में हैं। बीते काफी वक्त से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर रही हैं। अब इस कड़ी में उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

परिणीति चोपड़ा ने की सिंगिंग (Parineeti Chopra)

हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस (Kapoorthala House) में बड़ी धूम धाम से सगाई की थी। उनकी सगाई के वक्त से ही कपल चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए अपना एक सिंगिंग वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः एक बार फिर एक्ट्रेस ने पोस्ट की सगाई की अनदेखी फोटोज, सासू मां को किया Kiss

इंस्टा पर पोस्ट किया ‘तू झूम-झूम’

दरअसल, परिणीति ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फेमस गजल सिंगर आबीदा परवीन का सॉन्ग ‘तू झूम-झूम’ (Tu Jhoom Jhoom) पोस्ट किया है जिसे वे खुद गाती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस गाने को बेहद ही जबरदस्त अंदाज में गा रही हैं जिसे देख फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। कोई उन्हें रॉक्स्टार बता रहा है तो कोई मल्टी टैलेंटेज। फैंस को परिणीति का ये अंदाज बेहद ही पसंद आ रहा है और कुछ ही घंटों में वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

कई गानों को दी अपनी आवाज

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब परिणीति ने अपने सिंगिंग का टैलेंट दिखाया हो। इसके पहले भी कई बार वे अपने सिंगिंग से लोगों को इंप्रेस कर चुकी हैं। उन्होंने कई फेमस गानों को गुनगुनाया है। इससे पहले परिणीति ‘तेरी मिट्टी’ (Teri Mitti) ‘माना के हम यार नहीं’ (Maana Ke Hum Yaar Nahin) जैसे गाने भी बॉलीवुड फिल्मों के लिए गा चुकी हैं जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

First published on: Jun 02, 2023 01:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.