Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hera Pheri 3 से ‘बाबू भैया’ हुए बाहर, Paresh Rawal ने क्यों छोड़ी फिल्म?

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बनने जा रहा है। ‘हेराफेरी 3’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, बाबू भैया यानी परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है।

---विज्ञापन---

Paresh Rawal
Paresh Rawal

कॉमेडी से भरी फिल्म ‘हेरा फेरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके दो पार्ट आ चुके हैं। हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ का ऐलान हुआ था, जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी फैंस को देखने को मिलने वाली थी। मगर अब खबर है कि परेश रावल जो फिल्म में बाबू भैया का रोल निभाते हैं, उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस खबर से बाबू भैया के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है, जो इस फिल्म में उनको देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘मैं किसी को नहीं बता सकता…’, Arjun Kapoor के क्रिप्टिक पोस्ट को देख फैंस हैरान!

---विज्ञापन---

परेश रावल ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’

‘हेरा फेरी 3’ में इस तिगड़ी को देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड था, लेकिन अब खबर है कि परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए हैं। इस फिल्म में परेश रावल को बाबू भैया के किरदार में लोगों ने बहुत प्यार दिया है और लोग उनको इसी नाम से पुकारते हैं, मगर अचानक उनके फिल्म छोड़ने की खबर काफी ज्यादा शॉकिंग है। बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स और परेश रावल के बीच क्रिएटिव डिफरेंस थे, जिसके वजह से एक्टर ने फिल्म से हटने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

परेश रावल ने की पुष्टि

बताते चले कि एक्टर परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से खबर की पुष्टि कर दी है कि वो अब ‘हेरा फेरी 3’ में एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने कहा, ‘हां, यह एक सच्चाई है।’ परेश रावल ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत सारे किरदार निभाए हैं, लेकिन एकलौता बाबू भैया का रोल ऐसा है, जिसने उनको दुनियाभर में फेमस किया है।

क्या ‘बाबू भैया’ की होगी वापसी?

इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या मेकर्स परेश रावल को फिर से फिल्म में वापस लाते हैं या नहीं। हालांकि, इंडस्ट्री के सूत्रों को उम्मीद है कि जल्द ही फ्रैंचाइजी में एक्टर की वापसी हो जाएगी। परेश रावल से पहले राजू का रोल निभाने वाले अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया था, लेकिन मेकर्स उनको फिर से फिल्म में वापस ले आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अस्पताल पहुंची दीपिका कक्कड़, एक्ट्रेस को हुआ ट्यूमर, साथ दिखे शोएब इब्राहिम

 

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2025 03:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola