Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भूतनी’ के म्यूजिक लॉन्च पर पलक तिवारी की कार को फैंस ने घेरा तो ऐसे थे हालात

'भूतनी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पलक तिवारी की कार को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान उनका कार से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। फिर एक्ट्रेस की टीम ने उन्हें बड़ी मुश्किलों के साथ बाहर निकाला।

---विज्ञापन---

पलक तिवारी की अपकमिंग फिल्म भूतनी का बीते दिन मुंबई में म्यूजिक लॉन्च हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस भी वहां पहुंची। लेकिन फैंस की भीड़ ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद उन्हें अपनी टीम की मदद से कार से बाहर निकलना पड़ा। ये सब इवेंट प्लेस के बाहर हुआ जहां संजय दत्त और मौनी रॉय जैसे स्टार्स भी मैजूद थे।

इवेंट में पहुंची पलक तिवारी 

‘भूतनी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पलक तिवारी नीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर पहुंची। इस दौरान उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनकी टीम का एक मेंबर उन्हें कार से नीचे उतार रहा है। दरअसल, जब उनक कार इवेंट प्लेस पर पहुंची तो एक्ट्रेस के फैंस ने उनकी कार को घेर लिया था। भीड़ की वजह से कार से बहार निकलना भी उनके लिए मुश्किल लगने लगा था। जैसे ही उनकी टीम के मेंबर ने उन्हें बाहर निकाला फिर वह मुस्कराते हुए इवेंट प्लेस पर एंट्री करती हैं। इसके अलावा एक और क्लिप में पलक कार के अंदर से अपने फैंस को देखती हैं और उनके प्यार के लिए धन्यवाद करती हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फैंस ने ऐसे किए कमेंट

सोशल मीडिया पर पलक की वीडियो वायरल हो गई है। एक फैन ने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो वह बॉलीवुड की मौजूदा पीढ़ी में सबसे सुंदर है।” वहीं दूसरे ने सवाल किया, “लेकिन वह लड़का कौन है?” किसी ने लिखा, “एंजल वाइब्स।”

फिल्म ‘भूतनी’ में पलक की बड़ी भूमिका

पलक तिवारी फिल्म भूतनी में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और आसिफ खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव ने किया है। निर्माता दीपक मुकुट और संजय दत्त हैं। भूतनी का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म रेड 2 से होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  नेहा कक्कड़ का मेलबर्न में आंसुओं वाला ड्रामा फेक? इवेंट प्लानर्स ने किया खुलासा

पलक तिवारी वर्कफ्रंट

पलक ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ से की थी। इस वीडियो में उनके साथ हार्डी संधू को देखा गया था। इसके बाद वह आदित्य सील के साथ ‘मांगता है क्या’ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। पलक ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ भी काम किया है। वह एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raid 3 पर बड़ा अपडेट, ‘रेड 2’ के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने तीसरा पार्ट किया कंफर्म?

First published on: Apr 30, 2025 08:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola