---विज्ञापन---

OMG 2 Day 10 Box Office Collection: अक्षय की OMG 2 की कमाई में आया उछाल, संडे को किया इतने करोड़ का कारोबार

OMG 2 Day 10 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार तेज कर रही है। फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपये से अपनी ओपनिंग की थी लेकिन बीच में कुछ उतार-चढ़ाव भी आए। सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर ने […]

OMG 2 Day 10 Box Office Collection, Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam, OMG 2
Image Credit: Google

OMG 2 Day 10 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार तेज कर रही है। फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपये से अपनी ओपनिंग की थी लेकिन बीच में कुछ उतार-चढ़ाव भी आए। सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर ने के साय में अक्षय की OMG 2 की कमाई पर असर जरूर पड़ा लेकिन फिर भी वो अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। अब OMG 2 का 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए बिना देर किये जानते हैं कि पंकज त्रिपाठी और अक्षय की OMG 2 को रविवार की कितना लाभ मिला और उसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें:  नहीं थम रहा तारा सिंह का कहर, 10वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

OMG 2 ने 10वें दिन किया इतने करोड़ रुपये का कारोबार

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 (OMG 2 Day 10 Box Office Collection) अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी रही थी। इस फिल्म में पंकज ने कांति मुद्गल का रोल निभाया है जिसके इर्द-गिर्द ही फिल्म की पूरी कहानी चक्कर लगाती है। फिल्म ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी और अब इसके 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आपको बता दें कि OMG 2 ने अपने रिलीज के 10वें दिन 13 करोड़ की कमाई की है। अब इसका कुल कलेक्शन 114.61 करोड़ हो गया है। ये आंकड़े सैक्निल्कि की रिपोर्ट के अनुसार हैं।

एक नजर पहले दिन से अब तक के कलेक्शन पर

पहला दिन – 10.26 करोड़ रुपये
दूसरा दिन – 15.30 करोड़ रुपये
तीसरा दिन – 17.55 करोड़ रुपये
चौथा दिन – 12.06 करोड़ रुपये
पांचवा दिन – 17.10 करोड़ रुपये
छठा दिन – 7.20 करोड़ रुपये
सातवें दिन – 5.58 करोड़ रुपये
आंठवा दिन – 6.03 करोड़ रुपये
नौवां दिन – 10.50 करोड़ रुपये
दसवें दिन – 13 करोड़ रुपये
टोटल कमाई – 114.61 करोड़ रुपये हो गई है।

A सर्टिफिकेट ने डाला फिल्म की कमाई पर असर

OMG 2 फिल्म पूरे समय पंकज त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में उनके कांति मुद्गल के रोल को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी, इसी के साथ सनी देओल की गदर 2 ने भी एंट्री मारी थी। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने का एक नुकसान कह सकते हैं कि पेरेंट्स अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर फिल्म देखने नहीं जा पा रहे हैं।

OMG 2 की स्टारकास्ट (OMG 2 Day 10 Box Office Collection)

बताते चलें कि फिल्म OMG 2 एक सेक्स एजुकेशन बेस्ड फिल्म है जो रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब फैंस की ओर से फिल्म को पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि सनी की गदर 2 के आगे इसकी कमाई की रफ्तार कम रही है।

First published on: Aug 21, 2023 07:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.