---विज्ञापन---

Nora Fatehi: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश हुईं नोरा फतेही

Nora Fatehi: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से नोरा फतेही (Nora Fatehi) का पीछा छुटता नहीं दिख रहा है। इसी मामले के चलते आज यानी 31 जुलाई को नोरा दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश हुई हैं। पुलिस पहले भी नोरा से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है (200 crore money laundering […]

Nora Fatehi, 200 crore money laundering case, Sukesh Chandrasekhar, ED, Nora Fatehi Case

Nora Fatehi: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से नोरा फतेही (Nora Fatehi) का पीछा छुटता नहीं दिख रहा है। इसी मामले के चलते आज यानी 31 जुलाई को नोरा दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश हुई हैं।

पुलिस पहले भी नोरा से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है (200 crore money laundering case) नोरा पर सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप लग चुका है जिसके चलते वो ईडी के निशाने पर है।

जानें क्या है पूरा मामला  (Nora Fatehi)

आपको बता दें कि, सुकेश चंद्रशेखर केस से जुड़े  200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में बॉलीवुड की कई हसीनाएं ईडी के निशाने पर आ चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में   नोरा फतेही के अलावा जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है। इसी केस के चलते कई बार इन एक्ट्रेस से पूछताछ हो चुकी है। अभी भी इस केस से एक्ट्रेस का पीछा नहीं छूट रहा है। इन बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आरोप है कि वो सुकेश चंद्रशेखर से महंगे-महंगे गिफ्ट लेती थीं।

ईडी ने नोरा पर लगाए ये आरोप

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। इस मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पता हो कि, ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज और नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे तोहफे लिए हैं। इसके अलावा ईडी ने बताया कि, दिसंबर 2020 में नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट के तौर पर ली थी।

नोरा फतेही ने लगाया ये आरोप  (Nora Fatehi)

नोरा फतेही ने आरोप लगाया कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया। अभिनेत्री ने कहा कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। वो सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं। साथ ही नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया था।

First published on: Jul 31, 2023 12:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.