Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

शादी से पहले ही प्रियंका ने अपने नाम के पीछे लगाया निक का सरनेम, बनीं ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने जा रही है। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। हाल ही में प्रियंका का न्यूयॉर्क में ब्राइडल […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने जा रही है। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। हाल ही में प्रियंका का न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर हुआ है। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। न्यूयॉर्क में प्रियंका ने दोस्तों संग मिलकर खूब सेलिब्रेशन किया है। वहीं दोनों की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है।प्रियंका शादी से पहले हर वो लाइफ जीना चाहती है। जिसे वो चाहती है। इसीलिए उन्होंने इतनी शानदार बैचलर पार्टी की है।

 प्रिय़ंका निक से बेहद प्यार करती है। इसका हाल ही में एक सबूत मिला है। दरअसल प्रियंका ने बैचलर पार्टी के दौरान एक पिक्चर शेयर की । इस पिक्चर में प्रियंका बैक पोज देती दिख रही है। पिक्चर में प्रियंका कैप लगाए दिख रही है। जिस पर P.C.J. लिखा हुआ है। अगर आपको इसका मतलब पता हो तो ठीक है नहीं तो हम आपको बता देते हैं। 

इसका मतलब है प्रियंका चोपड़ा जोनस। इससे साफ होता है कि शादी से पहले ही प्रियंका ने निक का नाम अपने नाम के पीछे लगा लिया है। अब प्रियंका शादी से पहले ही पूरी तरह से निक के रंग में रंग चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी। 

बताया गया है कि, दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से होगी। खबर है कि एक बार हिंदु रीति रिवाज से शादी करेंगे तो दूसरी बार क्रिश्चयन रीति रिवाज से। खबरों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हैं इसलिए दोनों 2 रीति रिवाज से शादी करेंगे। जोधपुर में होने वाली इस शादी में नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। 

मेहमानों की बात करें तो इस रॉयल वेडिंग में करीब 1500 से 2000 लोग शामिल होंगे। यह फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेगा। खबरों की माने तो 30 नवंबर 2018 को मेहंदी और संगीत की रस्में होगी। शादी के बाद प्रियंका मुंबई एक ग्रांड रिसेप्शन देंगी।

First published on: Nov 06, 2018 11:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.