---विज्ञापन---

Nick-Priyanka: प्रियंका चोपड़ा चुराती हैं पति निक जोनस की ये कीमती चीजे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Nick-Priyanka: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल्स में शुमार है। उनके यंग फैंस दोनों के रिलेशनशिप को देखकर इंस्पिरेशन लेते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फैंस भी इन दोनों […]

Nick-Priyanka: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल्स में शुमार है। उनके यंग फैंस दोनों के रिलेशनशिप को देखकर इंस्पिरेशन लेते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। दोनों अपने मैरिड लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था।

अब प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपने और निक के रिश्ते को लेकर एक नया खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो गए। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने पति निक जोनस के कपड़े चुराकर पहनती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह निक के कपड़े और सनग्लासेस चोरी करके पहनती हैं। बस जूते नहीं चुरातीं।

प्रियंका इन दिनों उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘सीटडेल’ (Citadel) की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान कई बार एक्ट्रेस को निक के कपड़ों में देखा गया। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस बारे में पुछे जाने पर प्रियंका ने बड़े दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैं हमेशा ही पति के कपड़े पहनती हूं। बस मैं उनके जूतों में फिट नहीं आती नहीं तो जूते भी चुरा लेती।

वह कॉर्ड्स और सेट्स पहनते हैं और मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। मैं उनके सनग्लासेस भी चोरी कर लेती हूं। निक जोनस के पास बहुत ही कमाल के कपड़े हैं। कई बार आपको पता ही नहीं चलेगा कि मैंने उनके कौन से कपड़े चुराए हैं।’ इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज भी शेयर किया था, जिसमें निक और प्रियंका एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे थे।

हाल ही में इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों एक म्यूजिक इवेंट के मजे लेते नजर आ रहे थे। इसके अलावा बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो प्रियंका एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ एक लाजवाब सिंगर भी हैं। उनके फिल्मों की बात करें तो अगली बार एक्ट्रेस फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zaraa) में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ को- स्टार के रूप में नजर आएंगी।

First published on: Aug 05, 2022 10:54 AM