---विज्ञापन---

48 करोड़ में निक ने बेचा अपना पुराना घर, अब प्रियंका के साथ रहने के लिए खरीदेंगे 1.5 अरब का घर !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खबरों में नाम रहें ऐसा हो ही नहीं सकता है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त काफी खुश हैं। पति निक जोनस से शादी के बाद पीसी की लाइफ और भी अच्छी हो गई है। तभी तो वो इन दिनों पति के साथ खास वक्त बिता रही हैं। यूं तो दोनों […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खबरों में नाम रहें ऐसा हो ही नहीं सकता है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त काफी खुश हैं। पति निक जोनस से शादी के बाद पीसी की लाइफ और भी अच्छी हो गई है। तभी तो वो इन दिनों पति के साथ खास वक्त बिता रही हैं। यूं तो दोनों ही स्टार्स अपने अपने कामों में व्यस्त रहते हैं लेकिन जैसे ही दोनों को वक्त मिलता है तो दोनों ही एक दूसके साथ टाइम स्पेंड कर लेते है। पिछले साल ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई है। वहीं प्रियंका-निक को लेकर एक खबर हाल ही में आई है कि ये कपल इन दिनों नया घर ढूंढ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक निक-प्रियंका अब इन दिनों नए घर की तलाश कर रहे हैं। 

खबरें आ रही हैं कि निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में अपने पुराने घर को बेच दिया है। इस मकान को निक ने अच्छी खासी रकम में बेचा है। ये वही मकान है जिसमें निक शादी से पहले रहा करते थे। इस मकान को बेचने के बाद अब निक प्रियंका के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं जिसके लिए निक ने अपना पुराना घर जिसकी कीमत करीब 48 करोड़ रुपये है, उसे वो बेच चुके हैं। 

बता दें कि इस घर में निक शादी से पहले रहा करते थे। इस घर को निक ने 2018 में 6.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 46.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि निक-प्रियंका नए घर को खरीदने के लिए अच्छी खासी रकम भी देने के लिए तैयार हैं। नए घर के निक और प्रियंका ने 141 करोड़ का बजट रखा है। लगभग 1.40 अरब रुपये तक में दोनों नया घर खरीदना चाहते हैं। बताया गया है कि, लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स के पास अपना नया घर ढूंढ रहे हैं। निक का पहला घर करीब 4,129 स्कवायर फीट में फैला हुआ था। इस घर में 5 बेडरूम और 4 से 5 बाथरूम थे। इसके साथ ही एक शानदार स्वीमिंग पूल था और घर से पहाड़ों के खूबसूरत नजारे दिखाई देते थे। फिलहाल अब देखते हैं कि इस कपल को नया घर कब मिलता है औऱ दोनों कब नए घर में शिफ्ट होते हैं।

First published on: Aug 07, 2019 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.