Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

VIDEO- प्रियंका के पति ने किया गोविंदा के गाने पर डांस, ‘मेरी पेंट भी सेक्सी’ पर थिरके निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। शादी के बाद इस वक्त पीसी अपने पति और फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। साथ ही […]

Edited By : | Updated: Apr 7, 2019 07:51
Share :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। शादी के बाद इस वक्त पीसी अपने पति और फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। साथ ही वो हॉलीवुड में अपनी फिल्मों पर काम कर रही हैं। बीते दिनों ही प्रियंका के पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स का पहला गाना सकर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। गाने में प्रियंका और जे सिस्टर्स नजर आईं थी। वहीं अब जोनस ब्रदर्स का दूसरा गाना कूल रिलीज किया गया है। 

इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में प्रियंका ने इस गाने का एक नया वर्जन अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। अब देसी गर्ल बिल्कुल देसी हैं तो उन्होंने इस गाने में देसी तड़का भी लगा दिया। दरअसल पति निक के कूल गाने में प्रियंका ने गोविंदा के गाने का मिक्सअप कर दिया है। हुआ ये है कि, निक के इस गाने को गोविंदा की फिल्म के गाने ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ में डब किया गया है। 

प्र‍ियंका द्वारा शेयर किए गए इस गाने डब वर्जन को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बैकग्राउंड में जहां गोविंदा का गाना बज रहा है तो वहीं विजुअल्स में निक जोनस अपने कूल गाने पर डांस करते दिख रहे है। दोनों ही गानों का मैचअप इतना शानदार है कि एक पल को आप भी यही सोचने लगेंगे कि गाना डब नहीं बल्कि सच में बनाया गया है। 

प्रियंका ने अपनी स्टोरी में गोविंदा को टैग भी किया है। सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों ही एक खबर से सनसनी फैल गई थी। दरअसल एक मैग्जीन ने इस कपस के डिवोर्स की खबर छाप दी थी। कहा गया था कि, दोनों ही तलाक लेने जा रहे हैं। इसके बाद प्रियंका-निक ने मैग्जीन के खिलाफ एक्शन लेने की भी बात कही थी।

First published on: Apr 07, 2019 07:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.