Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेटफ्लिक्स से हटने जा रहीं ये 5 फिल्में, लिस्ट में रणबीर कपूर की मूवी भी शामिल

नेटफ्लिक्स से 5 फिल्में गायब होने जा रही हैं। अगर अभी तक ये मूवीज आपने नहीं देखी हैं तो इन्हें देख लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Netflix Leaving Soon Movies: बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स को गुडबाय कहने वाली हैं। ये फिल्में ओटीटी से हटने जा रही हैं। इन मूवीज की लिस्ट में रणबीर कपूर की मूवी भी शामिल हैं। अगर आपने अभी तक ये मूवीज नहीं देखी हैं तो फटाफट इन मूवीज को देखकर निपटा लें। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार संग कैसा था धर्मेंद्र का रिश्ता? सनी देओल ने इंटरव्यू में किया रिवील

---विज्ञापन---

Anyone But You

साल 2023 में रिलीज हुई ये अमेरिकन रोमांटिक मूवी भी जल्द नेटफ्लिक्स को अलविदा कहने वाली है। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल लीड रोल में हैं। वहीं इनके साथ-साथ मूवी में एलेक्जेंड्रा शिप, हैडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डरमोट मुल्रोनी, ब्रायन ब्राउन और रेचल ग्रिफिथ्स मुख्य भूमिका में शामिल हैं। इसे विल ग्लुक ने डायरेक्ट किया है।

---विज्ञापन---

Wake up Sid

रणबीर कपूर की रोमांटिक ड्रामा मूवी साल 2009 में रिलीज हुई थी। ये मूवी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। इसकी कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ-साथ मूवी में कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, राहुल खन्ना और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

The Godfather

ये क्राइम मूवी भी ओटीटी से गायब होने जा रही है। अल पचिनो के साथ-साथ मूवी में मार्लन ब्राण्डो, जेम्स कान, डायने कीटन और जॉन कैजेल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अगर आपने अभी तक ये मूवीज नहीं देखी है तो आज ही इसे नेटफ्लिक्स पर देखकर निपटा लें।

---विज्ञापन---

Jurassic Park

ये मूवी भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। इसमें लीड रोल में लौरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम, सैम नील, एरियाना रिचर्ड्स, रिचर्ड एटनबरो और बीडी वोंग मुख्य भूमिका में हैं। इसकी नेटफ्लिक्स से छुट्टी होने से पहले आप इसे देख लें।

---विज्ञापन---

Time Trap

साल 2017 में आई ये मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। ये मूवी जल्द ही नेटफ्लिक्स को गुडबाय कहने वाली है। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें ओलिविया ड्रागुइसेविच, ब्रायन हॉवे, कैसिडी एरिन गिफोर्ड और एंड्रयू विल्सन मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद सोहेल खान के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? आईपीएल 2025 मैच से वायरल हुए मोमेंट्स

First published on: Apr 08, 2025 02:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola