Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे मासूम पति को…’ तलाक की खबरों पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, ब्रेक वाली पोस्ट का खुला राज!

Neha Kakkar Divorce Rumours: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक ब्रेक वाली सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उनके पहले पोस्ट से लग रहा था कि वह रिश्ते से ब्रेक लेना चाहती हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने पिछले पोस्ट के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने वो पोस्ट क्यों डाला था.

Neha Kakkar reaction on Divorce Rumours
Neha Kakkar reaction on Divorce Rumours

Neha Kakkar Divorce Rumours: नेहा कक्कड़ एक बार फिर अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसमें उन्होंने काम, जिम्मेदारियों और ‘रिश्तों’ से ब्रेक लेने की बात कही थी. हालांकि उन्होंने यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी थी, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे और उनकी तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं. अब नेहा ने एक नया पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है और अपनी नाराजगी जाहिर की है.

क्या था वो वायरल पोस्ट?

सोमवार यानी 19 जनवरी 2026 को नेहा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “समय आ गया है जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं. पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं.” इस पोस्ट के साथ उन्होंने पैपराजी से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी रिक्वेस्ट की थी.

---विज्ञापन---

तलाक की अफवाहों पर दी सफाई

जैसे ही ‘रिश्तों से ब्रेक’ वाली बात वायरल हुई, इंटरनेट पर उनके और रोहनप्रीत के अलग होने की खबरें उड़ने लगीं। इस पर नेहा ने दोबारा पोस्ट कर लिखा, “दोस्तों, प्लीज मेरे मासूम पति और मेरे प्यारे परिवार को इसमें मत घसीटो. वे मेरे जीवन के सबसे नेक लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके सपोर्ट की वजह से हूं.”

गुस्से की असली वजह

नेहा ने स्पष्ट किया कि वह अपने परिवार से नहीं, बल्कि कुछ अन्य लोगों और सिस्टम से नाराज हैं. उन्होंने माना कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय उन्हें इतना भावुक नहीं होना चाहिए था, क्योंकि लोग छोटी बात का बतंगड़ बना देते हैं। उन्होंने लिखा, “कुछ और लोग और सिस्टम है, जिससे मैं परेशान हूं. मुझे उम्मीद है कि आप समझेंगे और मेरे पति और मेरे परिवार को इस सब से दूर रहने देंगे और हां मैं मानती हूं कि मुझे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए, क्योंकि मीडिया वाले बहुत अच्छे से जानते हैं कि “राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है”. सबक सीख लिया.”

---विज्ञापन---

रोहनप्रीत के लिए प्यार

नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह का बचाव करते हुए उन्हें ‘इनोसेंट’ (मासूम) बताया. उन्होंने कहा कि उनके पति और परिवार उनका सबसे बड़ा सहारा हैं. बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी अक्टूबर 2020 में हुई थी और वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते रहते हैं.

First published on: Jan 20, 2026 10:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो