---विज्ञापन---

मुनव्वर फारूकी का गाना ‘हल्की सी बरसात’ रिलीज, गर्लफ्रेंड नाजिला संग आए नजर

Munawar Faruqui Song: मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को आज किसी पहचान की जरूरत नही हैं। लॉकअप (Lock Upp) शो जीतने के बाद काफी सुर्खियों में आ गए हैं। मुनव्वर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila) के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं। वहीं अब उनका पहला गाना (Munawar And […]

Munawar Faruqui Song: मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को आज किसी पहचान की जरूरत नही हैं। लॉकअप (Lock Upp) शो जीतने के बाद काफी सुर्खियों में आ गए हैं। मुनव्वर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila) के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं। वहीं अब उनका पहला गाना (Munawar And Nazila First Song Out) भी रिलीज हो गया जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

ये मुनव्वर का पहला गाना है जिसमें उनको देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इस वीडियो में उनके साथ गर्लफ्रेंड नाजिला भी नजर आ रही हैं। मुनव्वर फारूकी और नाजिला के गाने का नाम ‘हल्की सी बरसात’ (Halki Si Barsaat) है जो कि आज जारी हो गया है जिसे लोग खूब पंसद कर रहे हैं। मुनव्वर और नाजिला के इस गाने को एक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे है।

वीडियो में नाजिला और मुनव्वर फारूकी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है जो लोगों का दिल चुरा रही हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे हैं। इस कपल को देखकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। गानो में दोनों का ये गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कुछ दिन पहले मुनव्वर ने नाजिला का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जिसके बाद पता चला था कि नाजिला ही हैं जिनसे मुनव्वर प्यार करते हैं।

मुनव्वर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, ‘लॉक अप’ के बाद रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi-12) के लिए चुना गया था। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 2’ के स्टंट शुरू हो गए हैं, लेकिन वायरल फोटोज में मुनव्वर दिखाई नहीं दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

First published on: Jun 08, 2022 07:27 PM