Mouni Roy Latest Video: मौनी रॉय (Mouni Roy) के चर्चे हर तरफ हैं। एक्ट्रेस आज अपनी खूबसूरती को लेकर छाईं रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज से फैंस की नींदें उड़ा देती हैं। वहीं अब मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बलखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस पानी-पानी हो रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – Mom To Be: बिपाशा बसु ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति करण सिंह ग्रोवर ने दिया बेहतरीन रिएक्शन
मौनी रॉय ने साड़ी पहन लगाई आग
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने वीडियो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि वो व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं और बालों को खुला रखकर अदाओं से लोगों को मदहोश कर रही हैं। वीडियो में गाना बज रहा हैं। वहीं एक्ट्रेस की मुस्कुराहट लोगों का दिल धड़का रही हैं। इतना ही नहीं साड़ी का ब्लाउज बेहद ही सिंपल और स्टाइलिश हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग जूलरी भी पहनी हैं और उनका अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है।
अंदाज देख फैंस हुए मदहोश
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने वीडियो को शेयर करते हुए बंगाली में लिखा, ‘SHUBHO BIJOYAAR PRITI O SHUBHECHCHA’ जिसका मतलब है कि, ‘हैप्पी विजया के लिए प्यार और शुभकामनाएं’। एक्ट्रेस ने खुद भी वीडियो में फैंस को विजय दशमी की शुभकामनाएं दे रही हैं। मौनी रॉय के वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौनी रॉय के वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – Neha Bhasin Video: नेहा भसीन ने बिकिनी पहन दिखाए तेवर, फैंस बोले- ‘किलर फिगर’
एक्ट्रेस ने धड़काया दिल
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने वीडियो पर कमेंट सेक्शन की बात करें तो, एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘खूबसूरत’ कहा। वहीं एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस को ‘अप्सरा’ बताया। वहीं कई फैंस ने दिल खोलकर हॉर्ट और फायर वाली इमोजी शेयर की। आपको बता दें, मौनी रॉय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी और वो अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। मौनी रॉय को लोग काफी फॉलो करते हैं और उनका खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें