Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mother’s Day पर मां के साथ OTT पर देखें ये 5 फिल्में, और खास हो जाएगा दिन

Mother's Day 2025: मां के दिन को और खास बनाने के लिए आप ओटीटी पर इन 5 मूवीज को देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Mother’s Day 2025: आज यानी 11 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है। इस दिन आप अपनी मां को स्पेशल फील करा उनके साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। हालांकि मां के बिना हर दिन अधूरा रहता है, लेकिन इस दिन आप अपनी मॉम को उनके खास होने का एहसास दिला सकते हैं। इस खास मौके पर आप उनको गिफ्ट देकर या फिर उनके साथ बैठकर मूवीज देखकर इस दिन और खास बना सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही मूवीज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी मॉम के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। ये मूवीज ओटीटी पर उपलब्ध हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special: मां के नुस्खे बने सक्सेस की सीढ़ी, जानें इंडिया के टॉप शेफ्स ने क्या कहा

---विज्ञापन---

Mom

श्रीदेवी की इस मूवी में दिखाया गया है कि एक मां अपनी औलाद के लिए किस हद तक जा सकती है। मूवी में मां-बेटी की कहानी को बेहद खूबसूरत से दिखाया गया है। श्रीदेवी के साथ-साथ इस मूवी में सजल अली मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Mimi

कृति सेनन की इस मूवी में भी मां की भूमिका को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे मां बनते ही एक लड़की की लाइफ पूरी तरीके से बदल जाती है। साथ ही वो अपने बच्चे के लिए अपने सपनों को भी त्याग देती है। ये भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

Mrs. Chatterjee vs Norway

रानी मुखर्जी की इस मूवी में भी एक मां की कहानी को दिखाया गया है। जो अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने के लिए जमीन आसमान एक कर देती है। इसे आशिमा छिब्बर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Nil Battey Sannata

स्वरा भास्कर की ये कॉमेडी ड्रामा मूवी भी बेटी और मां की कहानी को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि बच्चों की कामयाबी के पीछे मां का कितना बड़ा हाथ होता है। इसमें स्वरा के साथ-साथ लीड रोल में रिया शुक्ला हैं। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

The Sky Is Pink

प्रियंका चोपड़ा की इस मूवी भी एक मां की बेहतरीन ममता को भी बखूबी दिखाया गया है। इसे शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में प्रियंका के साथ-साथ मूवी में जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिर्फ साउथ में बचे हैं असली हीरो, बॉलीवुड में बदल चुका है मतलब, साजिद खान ने ऐसा क्यों कहा?

First published on: May 11, 2025 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola