---विज्ञापन---

जल्दी शादी का हुआ बुरा हश्र, महीने भर में टूटा इन सेलेब्स की प्यार वाला रिश्ता

Celebs Unsuccessful Love Marriage: फिल्म जगत के कुछ सितारों ने शादी में बहुत पैसा बहाया, लेकिन इनका रिश्ता साल भर भी नहीं टिक पाया।

Celebs Unsuccessful Love Marriage
pic credit: Google

Celebs Unsuccessful Love Marriage: बॉलीवुड स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। सेलेब्स की लव-लाइफ से लेकर उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। कई साल डेट करने के बाद ये सितारें बड़ी धूमधाम से शादी रचाते हैं, लेकिन पानी तरह पैसा बहाने के बाद भी इनकी शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक नहीं टिक पाती है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: Tejas Twitter Review: कंगना रनौत की ‘तेजस’ में कितना दम, जानिए लोगों को कैसी लगी फिल्म?

करण सिंह ग्रोवर (Celebs Unsuccessful Love Marriage)

‘दिल मिल गए’ फेम करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है और दोनों अब एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं। मगर करण ने पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। मगर श्रद्धा और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी 10 महीने बाद ही टूट गई थी। श्रद्धा ने करण पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। उसके बाद दोनों का तलाक भी हो गया था। करण ने श्रद्धा के बाद जेनेफर विंगेट से शादी रचाई थी। मगर उन दोनों की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी।

मनीषा कोइराला (Celebs Unsuccessful Love Marriage)

हिंदी सिनेमा के जानी-मानी एक्ट्रस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने 38 साल की उम्र में नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी रचाई थी। मगर शादी के एक साल के अंदर की दोनों रिश्ते में अनबन शुरू हो गई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही दोनों के बीच काफी खटास आ गई थी। फिर दो साल बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। अपनी शादी टूटने पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने ही जल्दी शादी कर ली। उस की वजह से सब खराब हुआ।

पुलकित सम्राट (Celebs Unsuccessful Love Marriage)

फुकरे एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने साल 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की थी। श्वेता रोहिरा कोई और नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan)की मुंहबोली बहन है और उनकी शादी में भी अपना फर्ज निभाने पहुंचे थे। मगर शादी के एक साल के अंदर की कपल ने अलह होने का फैसला कर लिया था। अब पुलकित सम्राट एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ सीरियस रिलेशनशिप में है और उनके साथ आए दिन फोटोज शेयर करते रहते हैं।

मल्लिका शेरावत (Celebs Unsuccessful Love Marriage)

मर्डर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। भले ही मल्लिका ने अपनी शादी को लेकर आजतक चुप्पी साध रखी है लेकिन उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने अपने बॉयफ्रेंड करण सिंह गिल के साथ गुप-चुप तरीके से शादी रचाई थी। मगर पायलट करण सिंह गिल के साथ उनकी शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी। दोनों ने शादी के एक साल के अंदर ही अलग होने का फैसला ले लिया था।

सारा खान-अली मर्चेंट (Celebs Unsuccessful Love Marriage)

टीवी के फेमस सीरियल बिदाई एक्ट्रेस सारा खान (SarA Khan) ने अपने बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से साल 2010 में बिग बॉस हाउस में शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी से खूब सुर्खियां बटोरी थी। नेशनल टेलीविजन पर शादी की बंधन में बंधने वाला यह कपल अपनी शादी को 6 महीने भी नहीं चला पाया था। जी हां सारा ने शादी के 2 महीने बाद ही अली से तलाक ले लिया था। सारा ने इस शादी को अपनी लाइफ की सबसे बड़ी भूल बताया था।

मिथुन चक्रवर्ती (Celebs Unsuccessful Love Marriage)

‘डिस्को डांसर’ यानी मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर को फिल्म के सेट पर 70 के दशक की फैशन आइकॉन हेलेना ल्यूक से प्यार हो गया था। उन्होंने बिना समय गवाए हेलेना से शादी कर ली थी। लेकिन जितनी जल्दी दोनों को प्यार हुआ था, शादी के बाद उनका प्यार उतनी तेजी से खत्म भी हो गया था। शादी के महज 4 महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था।

First published on: Oct 27, 2023 01:21 PM