Swara Bhasker on Ram Janmabhoomi Verdict: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. स्वरा भास्कर ने राम जन्मभूमि के फैसले पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते वो खबरों की हेडलाइन बन गई हैं. दरअसल, हाल ही में स्वरा भास्कर ने बताया कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि वाले फैसले से वो काफी अपसेट हो गई थीं. एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया कि उस वक्त उन्हें ‘एक हिंदू होने पर शर्मिंदगी’ महसूस हो रही थी. स्वरा ने ये भी बताया कि उन्होंने इस फैसले के बाद शाहरुख खान और सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी.
ये एक अन्याय…
‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में पहुंची स्वरा भास्कर ने राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि एक हिंदू होने के नाते उन्हें इस फैसले पर ‘बहुत शर्मिंदगी’ महसूस हुई थी. स्वरा ने कहा, ‘फैसला आने पर मैं बहुत अपसेट हो गई थी, क्योंकि मुझे लगा कि ये एक अन्याय है.’
Swara Bhasker reveals she was so upset with the Ram Janmabhoomi verdict that she messaged every Muslim celebrity in her contact list, including Aamir Khan, SRK, and Salman Khan, expressing her disapproval over the ruling.
— Brutal Truth (@sarkarstix) September 17, 2026
"As a Hindu I wanted them to know I was sorry and ashamed… pic.twitter.com/P2JsgfC9St
मुझे सच में शर्म आ…
स्वरा भास्कर ने आगे कहा, ‘मैंने अपनी फोन बुक में मौजूद सभी मुस्लिम दोस्तों को मैसेज किया. आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर फहद अहमद तक। मैं इतनी अपसेट थी कि मैं उन सभी से बात करना चाहती थी और उन्हें बताना चाहती थी कि ‘एक हिंदू होने के नाते, मैं बस आपको यह बताना चाहती हूं कि मुझे सच में इस फैसले से खेद है, मुझे सच में शर्म आ रही है और मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं.’
क्या बोले लोग?
अब सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ये कहते हुए वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. जिसके बाद इंटरनेट पर स्वरा भास्कर एक बार फिर बड़ी बहस का मुद्दा बन गई हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से नाराज थीं. कभी-कभी मुझे सच में उनके लिए बुरा लगता है; वह दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती हैं, काम पाने की उम्मीद में, लेकिन किसी न किसी तरह काम कभी नहीं मिलता.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राम मंदिर फैसले से नाराज थीं। लाखों लोगों ने ऐतिहासिक अयोध्या फैसले का जश्न मनाया। लेकिन स्वरा भास्कर? राम मंदिर का मुद्दा बॉलीवुड में सबसे बड़ी बहस का विषय बना हुआ है.’