Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरी शादी को तैयार Hrithik Roshan की EX-वाइफ? Arslan Goni के प्यार में लट्टू Sussanne Khan!

ऋतिक रोशन से तलाक के करीब 14 साल बाद सुजैन खान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। वह अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं। हाल ही में सुजैन ने अर्सलान की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके साथ सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं। वहीं, उन्होंने ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की भी तारीफ की और कहा कि ऋतिक उन्हें पाकर खुशनसीब हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 27, 2026 16:40
Share :
Sussanne Khan

एक वक्त था जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। हालांकि, शादी के करीब 14 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं। अलग होने के बावजूद दोनों ने दोस्ती बनाए रखी और अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करने का फैसला किया। अब ऋतिक, सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो सुजैन की जिंदगी में अर्सलान गोनी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुजैन ने अर्सलान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं कि अर्सलान उनकी जिंदगी में आए। सुजैन के मुताबिक, अर्सलान एक बेहतरीन इंसान हैं और दोनों सही वक्त पर एक-दूसरे से मिले। उन्होंने बताया कि वे जिंदगी को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाने के लिए तैयार हैं। सुजैन ने यह भी कहा कि वह अपने रिश्ते में सुरक्षित महसूस करती हैं। उनका करियर अच्छा चल रहा है और वह अपने बच्चों के साथ भी बेहद खुश हैं। इसके अलावा, सुजैन ने अपने एक्स-हसबैंड ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सबा की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार इंसान हैं और ऋतिक उन्हें पाकर वाकई खुशनसीब हैं।

First published on: Oct 27, 2026 04:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो