---विज्ञापन---

Manoj Kumar Birthday: ‘पूरब पश्चिम’ से ‘क्रांति’ तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर का आज है जन्मदिन

Manoj Kumar Birthday: दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार (Manoj Kumar Birthday) का आज 86 साल के हो गए हैं। सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग छाप छोड़ने वाले मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। इनका जन्म 24 जुलाई 1937 में हुआ था। अभिनेता ने अपने करियर के […]

Manoj Kumar Birthday, Happy Birthday Manoj Kumar, Bollywood Actor Birthday, Bharat Kumar Birthday

Manoj Kumar Birthday: दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार (Manoj Kumar Birthday) का आज 86 साल के हो गए हैं। सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग छाप छोड़ने वाले मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। इनका जन्म 24 जुलाई 1937 में हुआ था।

अभिनेता ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया जिनके जरिये वो फैंस के दिल में बस गए। मनोज कुमार की देशभक्ति फिल्मों से प्रेरित हो लोग उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से पुकारने लगे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी 5 हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया और सदाबहार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गईं।

पत्थर के सनम  (Manoj Kumar Birthday)

फिल्म पत्थर के सनम में मनोज कुमार की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन्होंने एक मनचले लड़के राजेश की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ वहीदा रहमान, मुमताज और महमूद ने भी अपनी अदाकारी से ऑडियंस का दिल जीत लिया था। साल 1967 में रिलीज हुई यह फिल्म एक हिट फिल्म साबित हुई जो आज भी लोगों की जुंबा पर है।

क्रांति

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म क्रांति मनोज कुमार की हिट फिल्मों में शामिल है। फिल्म में उन्होंने ‘भारत’ नाम के शख्स की भूमिका निभाई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ‘क्रांति’ में अभिनय करने वाले मुख्य कलाकारों की लिस्ट में, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, परवीन बॉबी, सारिका, प्रेम चोपड़ा और निरुपा रॉय आदि शामिल थे जिनकी दमदार एक्टिंग ने इसे हिट बना दिया। इस फिल्म में मनोज कुमार ने लीड रोल तो निभाया ही था साथ में निर्देशन भी उन्होंने खुद किया था।

ये भी पढ़ेंः MS Dhoni: गुड न्यूज! ‘लेट्स गेट मैरिड’ में एक्टिंग करते दिख सकते हैं ‘महेंद्र सिंह धोनी’, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

पूरब और पश्चिम

बात मनोज कुमार की हिट फिल्मों की करें तो पूरब और पश्चिम की सफलता ने सभी को हैरान कर दिया था। ये फिल्म देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा में रही। इस फिल्म में सायरा बानो, प्राण और अशोक कुमार मुख्य रोल में थे। इस फिल्म के गाने ‘भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूं’ को लोग आज भी सुनते हैं।

शहीद

साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म शहीद भी मनोज कुमार की देशभक्ति की फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया और लोग आज भी याद करते हैं। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा कामिनी कौशल और निरूपा रॉय ने काम किया था। शहीद में विलेन का रोल एक्टर प्राण ने निभाया था।

उपकार  (Manoj Kumar Birthday)

साल 1967 में आई मनोज कुमार की फिल्म उपकार भी अपने समय की हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में एक्टर ने ‘भारत कुमार’ की भूमिका निभा सदा के लिए ‘भारत कुमार’ के नाम की ‘उपाधि’ पा ली। फिल्म उपकार में मनोज कुमार के साथ आशा पारेख और प्राण अहम भूमिकाओं में थे।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 24, 2023 07:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.