---विज्ञापन---

एक्ट्रेस लैला खान कौन? जिनकी हत्या में 13 साल बाद सौतेले पिता को ठहराया दोषी, कैसे किया कत्ल?

Actress Laila Khan Murder Case: 13 साल बाद लैला खान को मिला इंसाफ, उनके हत्यारे को मिलेगी सजा। जानें, कौन है ये हत्यारा जिसने उनकी मां और भाई-बहनों के साथ लैला की भी हत्या कर दी।

Laila Khan
Laila Khan

Actress Laila Khan Murder Case: 2011 में एक्ट्रेस लैला खान, उनकी मां सेलिना खान और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का मामला मुंबई कोर्ट में चल रहा था। गुरुवार को मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक को लैला खान, उनकी मां और चार बहन-भाइयों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत हत्या और सबूतों को मिटाने के अलावा अन्य अपराधों के लिए भी परवेज टाक को दोषी पाया गया है।

क्या हुआ था

लैला की मां सेलिना की तीसरी शादी परवेज टाक से हुई थी। फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में लैला, उनकी मां सेलिना और चार बहन-भाइयों की हत्या कर दी गई थी। अब अदालत सजा की अवधि पर 14 मई को दलील सुनने के बाद तय करेगी।

क्यों की गई हत्या

अभियोजन पक्ष ने मामला दर्ज किया था कि परवेज टाक ने सेलिना को संपत्ति के चलते बहस होने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। उसके बाद लैला और उनके चार बहन-भाइयों की भी हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ महीने बाद ही जम्मू कश्मीर से परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया था और इन सभी के शव को इगतपुरी स्थित बंगले से बरामद किया गया था।

कौन थी लैला

आपको बता दें, 1978 में रेशमा पटेल के रूप में जन्मी लैला खान ने 2002 में कन्नड़ फिल्म ‘मेकअप’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया और इसी फिल्म से उन्होंने अपना नाम बदलकर लैला पटेल रखा था। हालांकि उनकी इस फिल्म में खूब आलोचनाएं भी हुईं लेकिन 2008 में उन्हें थ्रिलर फिल्म वफा: ए डेडली लव स्टोरी में राजेश खन्ना के काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में भी उनकी खूब आलोचना हुई लेकिन वे अपने बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में आ गईं। उसके बाद 2011 में लैला खान की गायब होने और उनकी हत्या का मामला सामने आया। हालांकि लैला का फिल्मी करियर बहुत अच्छा नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: गारंटी देता हूं सलमान खान शादी नहीं करेगा, मिथुन दा ने भाईजान के बैचलरहुड पर की भविष्यवाणी 

 

First published on: May 10, 2024 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.