Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora Spotted: मलाइका अरोड़ा का जिम ऑउटफिट में नजर आया सेक्सी लुक, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कहने को 48 साल की है, लेकिन वो आज भी अपनी हॉटनेस के चलते बॉलीवुड की कई हसीनाओं को पीछे छोड़ देती हैं। मलाइका अक्सर अपनी फिटनेस के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने स्टाइल और फिटनेस की वजह से अक्सर खबरों में […]

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कहने को 48 साल की है, लेकिन वो आज भी अपनी हॉटनेस के चलते बॉलीवुड की कई हसीनाओं को पीछे छोड़ देती हैं। मलाइका अक्सर अपनी फिटनेस के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने स्टाइल और फिटनेस की वजह से अक्सर खबरों में रहती हैं। लेकिन इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक नया लुक सामने आया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर मलाइका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो जिम ऑउटफिट पहने अपनी कार की ओर जाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका बिल्डिंग से बाहर निकलकर आती देखी जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने नियोन कलर का जिम ऑउटफिट पहना हुआ था। इसी के साथ अपने लुक को कम्पलीट हुए उन्होंने पोनी टेल बना रखी थी और पैरों में स्लीपर्स पहन कर एक्ट्रेस वॉक करते हुए सीधा अपनी कार में जाकर बैठ गई। मेकअप की बात करें तो मलाइका ने इस दौरान बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। हालांकि उनके कंधे में एक स्लिंग बैग लटका हुआ दिखाई दिया।

और पढ़िए – हाई स्लिट गाउन में मलाइका अरोड़ा ने दिखाए ग्लैमरस अंदाज, वीडियो देख फैंस के उड़े होश

आपको बता दें कि मलाइका आए दिन अपने डेली वर्कऑउट के दौरान कही ना कही स्पॉट हो ही जाती हैं। वहीं पैपराजी भी उनकी एक झलक को कैप्चर करने के लिए घंटो तक एक्ट्रेस का इंतजार कर रहे होते है। वहीं मलाइका भी कई बार पैपराजी को निराश ना करते हुए उनको अलग-अलग पोज देती नजर आ जाती हैं।

मलाइका अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशल को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। इसके अलावा वो कई शोज में बतौर जज भी नजर आती हैं। बता दें कि मलाइका एक सफल, बिजनेस वुमेन हैं। साथ ही वे फिटनेस फ्रीक हैं और बेहतरीन मॉडल भी हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Apr 01, 2022 12:27 PM