Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सत्यानाश कर दिया..’ धुरंधर में पुराने गानों के इस्तेमाल पर भड़के ये गीतकार, वायलेंट सींस पर कही ये बात

धुरंधर 2 साल की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म में कई पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि हाल ही में गीतकार समीर अनजान ने पुराने गानों के रिक्रिएशन पर आपत्ति जताई है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का सीक्वल 2026 में रिलीज हुआ था. फिल्म के दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहे हैं. दोनों फिल्मों ने मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 3200 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, इस फिल्म में तमाम पुराने गानों को रीक्रिएट करके इस्तेमाल किया गया है. हालांकि इसको लेकर अब जाने माने गीतकार समीर अनजान ने धुरंधर की आलोचना की है. उनका कहना है कि बॉलीवुड धीरे-धीरे म्यूजिक की अहमियत और उसके संदर्भ को खो रहा है.

दरअसल, समीर अनजान ने यूट्यूब पॉडकास्ट गेम चेंजर्स पर कोमल नाहटा के साथ एक इंटरव्यू में बात की है. उन्होंने धुरंधर और जबरदस्त एक्शन सीन में पुराने गानों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. उन्हें गाने के ओरिजिनल इमोशन या म्यूजिकल और गोलीबारी, वायलेंट सीन के साथ उसके इस्तेमाल को लेकर भी नाराजगी जाहिर की.

---विज्ञापन---

समीर अनजान ने पुराने गानों के इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

उन्होंने बात करते हुए कहा, “धुरंधर जैसी फिल्मों ने हालात और भी खराब कर दिए हैं. सब सत्यानाश कर दिया है. उन्होंने म्यूजिक लिया और उसे बैकग्राउंड में डाल दिया. चौहान के ट्रेलर में एक एक्शन सीन के दौरान जुम्मा चुम्मा गाना बज रहा है. जब गोलियां चल रही हैं, तब वे मेरे गाने को रीक्रिएट कर रहे हैं. गाना कहां है?

समीर ने आगे कहा कि वह नए गानों को नए सिरे से तैयार करने के पूरी तरह से खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा कि रीमेक से युवा दर्शकों को क्लासिक गाने सुनने को मिल सकते हैं. उन्होंने अपने गाने दिलबर के रीमेक का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे जेन जी (Gen-Z) तक यह गाना पहुंचाने में मदद मिली. लेकिन उन्हें यह प्रोसेस मुश्किल लगती है, जब ओरिजनल बनाने वालों को नजरअंदाज किया जाता है या नए बोल गाने का मिजाज ही बदल देते हैं. समीर ने इस दौरान ये भी कहा कि पुराने क्रिएटिव काम को बेहतर बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए, जिससे उनके साहित्यिक या संगीतमय मूल्य पर कोई बुरा असर पड़े.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी में कई पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है. इस फिल्म में सारा अर्जुन, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और लोगों को यह काफी पसंद आई थी.

यह भी पढ़ें- ‘Dhurandhar 2 से लेकर Hanuman Ansh तक’, 2026 में इन 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, कमाए करोड़ों

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 02:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola