Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: कैप्टन्सी टास्क में बड़ा खेल, बिना कुछ किए ही रेस से बाहर हुए ये 4 कंटेस्टेंट, लड़कियों को मिली खास पावर

Bigg Boss 20 Captaincy Task Update: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में होने वाले दूसरे कैप्टन्सी टास्क से जुड़ी जानकारी सामने आई है.

Bigg Boss 20 Captaincy Task Update: सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में घर में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इसके अलावा, आम्रपाली दुबे की माही विज और अमन गांधी के साथ भी जबरदस्त लड़ाई हुई. वहीं, इस बीच घर के दूसरे कैप्टन को चुनने के लिए BB 20 के हाउस में होने वाले कैप्टन्सी टास्क से जुड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस बार कैप्टन्सी टास्क में लड़कियों को खास पावर दी गई है, जिसके जरिए वे घर के अगले कैप्टन को चुनेंगी. चलिए आपको इस पूरे टास्क के बारे में बताते हैं.

कैप्टेंसी टास्क में रंगों का तड़का

रिलीज हुए नए प्रोमो में ‘बिग बॉस 20’ में दूसरे कैप्टेंसी टास्क में रंगों का तड़का लगेगा. इसमें मेल कंटेस्टेंट्स सफेद कपड़े पहनकर व्हाइट रूम में जाएंगे, जहां लड़कियां उन लड़कों पर रंग फेंकेंगी, जिन्हें वे अगला कैप्टन नहीं बनाना चाहती हैं. यह टास्क कई राउंड में किया जाएगा और हर राउंड में 3 लड़कियां हिस्सा लेंगी. इसके अलावा, हर राउंड के लिए एक अलग संचालक होगा. हर राउंड के आखिर में जिन 2 कंटेस्टेंट्स पर सबसे ज्यादा रंग लगा होगा, उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया जाएगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि लड़कों को रंग के हमले से खुद को बचाने के लिए किसी भी चीज या प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी!

---विज्ञापन---

रेस से बाहर हुए ये 4 कंटेस्टेंट

BBTak नाम के एक फैन पेज ने कुछ पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड में उदिति संचालक बनेंगी और अरिश्फा खान, लव गिल और ऋति तिवारी को रंग फेंकने का काम करना होगा. इस राउंड में लड़कियों के टारगेट पर स्काउट और काजी थे, जो सबसे ज्यादा रंग लगने के बाद कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए. वहीं, कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड में कनिका मान संचालक बनेंगी और आम्रपाली दुबे, माही विज और मैरी कॉम को रंग फेंकने का काम मिलेगा. इस बार लड़कियों के निशाने पर युंग और रोहेद खान थे. इसका मतलब है कि स्काउट, काजी, युंग और रोहेद कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए हैं.

First published on: Sep 15, 2026 03:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola