---विज्ञापन---
‘Dhurandhar 2 से लेकर Hanuman Ansh तक’, 2026 में इन 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, कमाए करोड़ों
साल 2026 में तमाम ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. इन फिल्मों ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की है.
साल 2026 के 8 महीने बीत चुके हैं और इस साल बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं. साल की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रही है. वहीं, इस साल तमाम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है. आज हम उन पांच फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इस साल सबसे ज्यादा शानदार परफॉर्मेंस देते हुए सबसे ज्यादा कमाई की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
धुरंधर 2
लिस्ट में पहला नाम आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का है, जो कि साल 2025 की धुरंधर की सीक्वल है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी. इसने दुनिया भर में 1852.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
बॉर्डर 2
लिस्ट में दूसरे स्थान पर फिल्म 'बॉर्डर 2' है. इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन अहम रोल में नजर आए. ये साल 1997 की बॉर्डर की सीक्वल है और इस फिल्म ने दुनिया भर में 464.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
टॉक्सिक
फिल्म 'टॉक्सिक' भी लिस्ट में शामिल है. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. क्योंकि 500 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में सिर्फ 340.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
पेद्दी
राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' का नाम भी इसमें शामिल है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आई हैं. फिल्म ने दुनिया भर में 330 से 336 करोड़ तक का कारोबार किया है.
जन नायकन
लिस्ट में विजय थलपति स्टारर फिल्म 'जन नायकन' भी शामिल है. यह थलपति की आखिरी फिल्म है. इस मूवी ने दुनिया भर में 320 से 325 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
हनुमान अंश
आखिर में हम बात करेंगे 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की. ऐसे तो यह सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी नहीं है, लेकिन यह 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने भारत में 39 दिनों में 222.88 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 279.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.