Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गणपति पूजन में क्यों सिर पर कपड़ा बांधकर पहुंचे सलमान खान, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज चर्चा में आ गया.

salman khan
सोहेल खान के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

Salman Khan Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज चर्चा में आ गया. खासतौर पर सिर पर बंधे सफेद स्कार्फ ने फैंस का ध्यान खींच लिया. सलमान को इस लुक में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स यह सवाल करने लगे कि आखिर सलमान खान ने अपना हैट क्यों छोड़ा?

बॉलीवुड सितारों के घरों में बप्पा की भक्ति

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घरों में बप्पा की भक्ति देखने को मिल रही है. खान परिवार भी हर साल की तरह इस बार गणपति उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मना रहा है. इसी सिलसिले में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे. इस दौरान पैपराजी ने भाईजान को कैमरे में कैद कर लिया.

---विज्ञापन---

सोहेल खान के घर पहुंचे सलमान खान

सोहेल खान के घर पहुंचते समय सलमान खान काफी कैजुअल लुक में दिखाई दिए. उन्होंने ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहनी थी. हालांकि, उनके लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके सिर पर बंधे सफेद स्कार्फ की रही. सलमान ने घर के बाहर पैपराजी के लिए पोज भी दिए और फिर अंदर जाकर बप्पा के दर्शन आरती-पूजन किया.

क्यों सलमान खान ने सिर पर बांधा स्कार्फ?

दरअसल, हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान की पूजा करते समय सिर पर कपड़ा रखना शुभ माना गया है, और इन दिनों सलमान खान को लगातार कैमरे में हैट लगाए कैद किया गया है, बता दें, ‘भाईजान’ ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं, जिसमें वो हैट लगाए नजर आ रहे हैं, और इस हैट में चमड़ा लगा हो सकता है, जिस वजह से ‘भाईजान’ ने बप्पा के पूजन में इसे पहनने से परहेज किया, क्योंकि इस तरह की चीजें पूजा के वक्त पहनना वर्जित माना गया है.

---विज्ञापन---

सोहेल के घर लगा सितारों का जमावड़ा

सोहेल खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सलमान के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे. करण जौहर, महीप कपूर, यूलिया वंतूर, जेनेलिया देशमुख और सीमा सजदेह समेत कई सेलेब्स इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. वहीं सलमान की मां सलमा खान ने भी बेटी अर्पिता खान शर्मा के साथ बप्पा का स्वागत किया.

अंबानी परिवार के घर भी पहुंचे ‘भाईजान’

सोहेल खान के घर दर्शन करने के बाद सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में भी पहुंचे. वह यहां भी इसी लुक में नजर आए. उनके अलावा विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और करीना कपूर समेत कई सितारों ने बप्पा के दर्शन किए.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 02:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola