Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, एक साथ दिखे फिल्म के स्टार शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी

Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में इतिहास रच रही फिल्म 'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

Hanuman Ansh Visit LalBaugcha raja

Hanuman Ansh: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है. मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय कर ली है और लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कामयाबी को लेकर मेकर्स लगातार टूर पर हैं, दर्शकों से मिल कर उनका प्यार और स्नेह बटोर रहे हैं. इसी बीच गणेश चतुर्थी पर हनुमान अंश की टीम गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे. इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्या अपनी को-एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी के साथ नजर आए.

लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची. यहां फिल्म के लीड स्टार शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी ने गणपति बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया. लोग यहां शोभिनव को देखकर और भी उत्साहित हो गए. बता दें शोभिनव ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. उनके किरदार को खूब सराहा जा रहा है.

---विज्ञापन---

बप्पा के द्वार पहुंची हनुमान अंश की टीम

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के कई हफ्ते बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना जारी रखा है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज हुए 39 दिन हो गए हैं. इसकी कमाई जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. ऐसे में गणपति उत्सव के बीच शोभिनव का बप्पा के दरबार में पहुंचना उनके लिए एक खास मोमेंट बन गया है. फिल्म की सफलता के बाद गणपति उत्सव में हनुमान अंश की टीम का पहुंचना बेहद खास माना जा रहा है.

पूर्णिमा तिवारी का हाथ पकड़े नजर आए शोभिनव सत्या

बप्पा के दर्शन के दौरान शोभिनव अपनी को-एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी के साथ नजर आए. दोनों का फिल्म से जुड़ा सफर दर्शकों के बीच चर्चा में रहा है. फिल्म में पूर्णिमा ने बाबा की पत्नी का किरदार निभाया है. गणपति उत्सव में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प है.

First published on: Sep 15, 2026 02:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola