Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Kushi Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन ही ढेर हुई समांथा और विजय की ‘कुशी’, किया इतने करोड़ का बिजनेस

Kushi Box Office Collection Day 5: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की फिल्म कुशी की कमाई में गिरावट आई है।

Kushi Box Office Collection Day 5: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म कुशी ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। फिल्म ने 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। समांथा और विजय की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया है। मूवी को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म की हर दिन बंपर कमाई हो रही है। अब कुशी का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस भी कलेक्शन सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर ने काम के बदले की रखी अश्लील शर्त, मना करने पर फिल्मों से किया OUT, एक्ट्रेसस का छलका दर्द

‘कुशी’ ने पांचवें दिन भी किया अच्छा प्रदर्शन  (Kushi Box Office Collection Day 5)

1 सितंबर को कुशी ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। जहां गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 ने थिएटर पर धमाका मचा हुआ हैं वहीं कुशी ने अपनी पकड़ मजबूत की हुई है। जैसे कि आप जानते ही हैं फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं तो इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की कुशी का कलेक्शन पांचवें दिन 2 करोड़ रहा। अब  फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.40 करोड़ हो गया है।

कुशी ने किया अब तक इतना कलेक्शन

1 सितंबर 15.25 करोड़
2 सितंबर 10 करोड़
3 सितंबर 9.9 करोड़
4 सितंबर 4 करोड़
5 सितंबर  2 करोड़
टोटल कलेक्शन  39.40 करोड़

ये है ‘कुशी’ की कहानी

बात फिल्म कुशी की कहानी की करें तो, ये विप्लव और आराध्या की कहानी है जो कश्मीर में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों के परिवार वालों को ये कहानी पसंद नहीं आती और वो उन्हें अलग करने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन विप्लव और आराध्या एक दूसरे के प्यार में ऐसे पागल होते हैं कि शादी कर लेते हैं। शादी में दिक्कत तब आने लगती हैं जब दोनों के बीच मतभेद होने लगते हैं। जिसकी वजह से उनकी रोमांटिक लाइफ में कड़वाहट भी घुल जाती है।

‘कुशी’ की स्टारकास्ट  (Kushi Box Office Collection Day 5)

शिव निर्वाना द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है।  फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु  और विजय देवरकोंडा के साथ जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।

Latest

Don't miss

पाक एक्ट्रेस Mahira Khan ने रचाई दूसरी शादी, किंग खान संग रोमांस कर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

Shah Rukh Khan Actress Mahira Khan Second Wedding: पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं।...

Fukrey 3 Collection Day 4: ‘फुकरे 3’ की टोली ने रविवार को काटा बवाल, चौथे दिन छापे इतने करोड़

Fukrey 3 Collection Day 4: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जो 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई...

Asha Parekh Birthday: शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं एक्ट्रेस, तन्हाई में काटी जिंदगी, क्यों डरते थे लोग?

Asha Parekh Birthday: 60-70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस की बात हो तो आशा पारेख (Asha Parekh) का नाम सबसे ऊपर आता है। एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here