Arpita Khan Restaurant: सलमान खान की बहन अर्पिता खान भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन बिजनेस की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. अर्पिता मुंबई में मर्सी नाम से एक रेस्त्रां चलाती हैं. यह रेस्त्रां अपने शानदार इंटीरियर और खास मेन्यू के साथ-साथ डिशेज की कीमतों को लेकर भी चर्चा में रहता है. यहां कुछ खाने की चीजों की कीमत हजारों में है, तो कुछ ड्रिंक्स की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
डिशेज की कीमत सुनकर चौंकेंगे आप
अर्पिता के रेस्त्रां के मेन्यू में सीफूड के कई ऑप्शन मौजूद हैं. इनमें सॉल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर खास तौर पर चर्चा में है. मछली से तैयार इस डिश की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जाती है. वहीं, टेरियाकी सैल्मन की कीमत लगभग 4 हजार रुपये है.
रेस्त्रां के मेन्यू में मौजूद वेज-नॉनवेज
रेस्त्रां के मेन्यू में सिर्फ सीफूड ही महंगा नहीं है. ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील नाम की डिश की कीमत भी करीब 8 हजार रुपये बताई जाती है. यानी यहां खाना खाने का अनुभव आम रेस्त्रां से काफी अलग और महंगा हो सकता है.
लाखों में बिकती है ये चीज
अब बात उस चीज की, जिसकी कीमत खाने से भी ज्यादा चौंकाने वाली है. अर्पिता के रेस्त्रां में कई तरह के ड्रिंक्स भी सर्व किए जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां मिलने वाली सबसे महंगी शैंपेन की कीमत करीब 1 लाख 88 हजार रुपये है. वहीं, एक रेड वाइन की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जाती है.
रेस्त्रां में मिलता है हर तरह का खाना
रेस्त्रां में एशियन, इंडियन और यूरोपियन खाने के ऑप्शन भी मिलते हैं. यही वजह है कि यह जगह मुंबई के लग्जरी डाइनिंग स्पॉट्स में अपनी खास पहचान बनाती है.
फिल्मों से अलग बनाई पहचान
बात अर्पिता की करें तो वह एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं. उनके पति आयुष शर्मा जरूर फिल्मों में नजर आ चुके हैं. आयुष ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘अंतिम’ में काम किया था.
खान परविरा की लाडली हैं अर्पिता
अर्पिता और आयुष शर्मा ने साल 2014 में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं. अर्पिता को सलीम खान ने गोद लिया था, इसलिए वह सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं. इसके बावजूद खान परिवार में अर्पिता की बेहद खास जगह है.