---विज्ञापन---

Khushi Kapoor: इस वीडियो में ट्रोल हो गईं खुशी कपूर, लोग बोले- ‘एक्टिंग भी सीख लो, फैशन से काम नहीं चलेगा’

Khushi Kapoor: श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वे जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में नजर आने वाली हैं। हालांकि इससे पहले ही एक्ट्रेस चर्चा में हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर किसी न किसी चीज के चलते खबरों में रहती हैं। इंडस्ट्री से […]

Khushi Kapoor
Khushi Kapoor

Khushi Kapoor: श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वे जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में नजर आने वाली हैं। हालांकि इससे पहले ही एक्ट्रेस चर्चा में हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर किसी न किसी चीज के चलते खबरों में रहती हैं। इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने के चलते वे अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्हें अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई पार्टी में सेलेब्स के साथ देखा गया था।

वीडियो में हो गईं ट्रोल (Khushi Kapoor)

उस दौरान उनके लुक की काफी चर्चा हुई थी। जहां एक तरफ उस पार्टी में उन्होंने तारीफें बटोरीं तो वहीं दूसरी तरफ अपने लेटेस्ट प्रमोशन वीडियो में वो ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि खुशी ने वेंदाग नारंग के साथ एक एडवरटाइजमेंट किया है। इसमें वो एक से बढ़कर एक लुक देती नजर आ रही हैं। हालांकि नेटिजन्स को उनका ये लुक पसंद नहीं आ रहा है। इसमें उनकी एक्ट्रेस की एक्टिंग की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं।

इंस्टा पर किया था पोस्ट

सोशल मीडिया पर लोग एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ब्रांड के लिए एक एड शूट किया जिसमें वो अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं।

खुशी ने इसका वीडियो अपने इंस्टा हेंडल पर भी शेयर किया है।

जल्द आएगी फिल्म

अब उनके इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि मल्टी स्टारर फिल्म आर्चीज में खुशी कपूर के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करने जा रही हैं। ये तो हो गई एक्ट्रेस की बात, वहीं एक्टर की लिस्ट में वेदांग रैना, युवराज मेंदा और मिहिर आहूजा भी शामिल हैं।

First published on: Aug 05, 2023 06:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.