Karisma Kapoor Ex-Husband Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि संजय कपूर को पोलो खेलते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया है। संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही करीना, सैफ, मलाइका और अमृता देर रात ही करिश्मा कपूर के घर पहुंचे थे। अब संजय कपूर की अचानक मौत की खबर से उनको जानने वाला हर शख्स को झटका लगा है और संजय के निधन की खबर से उनकी दोस्त और ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ फेम शालिनी पासी भी सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors X Review: ‘बिग बॉस से बेहतर नहीं ये…’ करण जौहर के शो को लेकर क्या बोले यूजर्स?
संजय के निधन से सदमे में शालिनी पासी
करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में 12 जून को इंग्लैंड में दम तोड़ दिया है और उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बिजनेसवर्ल्ड में हर कोई दुखी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शालिनी पासी ने संजय कपूर की अचानक मौत पर शोक व्यक्त किया। शालिनी ने कहा, ‘संजय की मौत की खबर दुखद और चौंकाने वाली है।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक पल में सब कुछ खत्म- शालिनी
शालिनी पासी ने आगे कहा, ‘ये हमें हमारे जीवन की तुच्छता और हर उस चीज को फील कराती है जिसे हम इतनी गंभीरता से लेते हैं, एक पल में सब कुछ खत्म हो जाता है।’ शालिनी पासी ने इस दौरान बताया कि जब भी प्रिया और संजय दिल्ली में होते थे, तो वो अक्सर उनसे मिला करती थीं। प्रिया और संजय दोनों शालिनी पासी के दोस्त हैं और ऐसे में उनकी मौत से उनको गहरा झटका लगा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शालिनी के करीबी दोस्त थे संजय
शालिनी पासी ने बताया कि वो संजय को कब से जानती थीं और वो लोग कब से दोस्त थे। शालिनी पासी ने बताया, ‘संजय का परिवार और हमारा परिवार करीबी दोस्त हैं… जब मेरी शादी हुई थी, तब से मैं उन्हें और उनकी फैमिली को जानती हूं। वो ऐसे शख्स थे, जो फुल ऑफ लाइफ थे। वो जो कुछ भी करते थे, उसे लेकर एक्साइटेड रहते थे। चाहे वो उनका बिजनेस हो या पोलो खेलना… वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें बहुत से लोग रोल मॉडल के तौर पर देखते थे।’
यह भी पढ़ें: Aneri Vajani के करीबी का निधन, एक्ट्रेस के घर में पसरा मातम