Friday, December 8, 2023
-विज्ञापन-

काजोल नहीं बल्कि इस हसीना की वजह से टूटा था करिश्मा कपूर-अजय देवगन का रिश्ता

Ajay Devgn Karisma Kapoor BreakUp: करिश्मा कपूर और अजय देवगन का रिश्ता काजोल नहीं बल्कि उस दौर की मशहूर एक्ट्रेस की वजह से टूटा था।

Ajay Devgn Karisma Kapoor BreakUp: बॉलीवुड में रिश्ते बनने और बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है। बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स है जिनकी लव स्टोरी किसी न किसी वजह से अधूरी रह गई है और लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। रेखा-अमिताभ, सलमान-ऐश्वर्या के अलावा भी कई ऐसे स्टार्स है जिनकी लव स्टोरी ने सुर्खियां तो बहुत बटोरी। मगर वो अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। 90 के दशक में कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की जोड़ी चर्चा में छाई रहती थी।

यह भी पढ़ें: रणबीर संग रश्मिका के Liplock सीन को देख बेकाबू हुए लोग, एनिमल का फर्स्ट सॉन्ग आउट

अजय-करिश्मा की जोड़ी

अजय देवगन और करिश्मा कपूर (Ajay Devgn Karisma Kapoor) की जोड़ी ऑन स्क्रीन तो हिट हो रही थी। मगर दोनों रियल लाइफ में भी अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे थें। अजय और करिश्मा की प्रेम कहानी 90 के दशक की सबसे मशहूर कहानियों में से एक है। अजय और करिश्मा ने पहली बार साल 1992 में फिल्म ‘जिगर’ में साथ काम किया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है साथ ही इन दोनों की जोड़ी भी सुपरहिट हो गई। ‘जिगर’ के बाद करिश्मा और अजय ने साथ में 4 फिल्मों में काम किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों के दिल को काफी पसंद आ रही थी।

करिश्मा ने ठुकराई फिल्म (Ajay Devgn Karisma Kapoor BreakUp)

साल 1994 में आई फिल्म ‘सुहाग’ में अजय और करिश्मा (Ajay Devgn Karisma Kapoor) की साथ में आखिरी फिल्म है और कहा जाता है कि दोनों शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। अजय और करिश्मा रिलेशनशिप थे, हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। साल 1995 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। साल 1997 में आई फिल्म ‘इश्क’ में करिश्मा और अजय (Ajay Devgn Karisma Kapoor) की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलने वाली थी। मगर करिश्मा ने अजय के साथ काम करने से मना कर दिया था। उसके बाद इस रोल के लिए एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को अप्रोच किया गया था।

क्यों हुआ ब्रेकअप (Ajay Devgn Karisma Kapoor BreakUp)

मगर मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और ‘इश्क’ के डायरेक्टर के बीच बात नहीं बन पाई थी। उसके बाद आखिर में ‘इश्क’ में काजोल को अजय के अपोजिट कास्ट किया गया था। कहा जाता है कि करिश्मा और अजय का रिश्ता काजोल (KAJOL) नहीं बल्कि मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) की वजह से ही खत्म हुआ था। उस समय मनीषा का नाम अजय के साथ काफी जोड़ा जा रहा था। इसी वजह से करिश्मा और अजय के रिश्ते में दरार आई थी।

एक्ट्रेस ने बताया दोस्त (Ajay Devgn Karisma Kapoor BreakUp)

हालांकि फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग के दौरान अजय अपनी को-एक्ट्रेस काजोल के प्यार में पागल हो थे। काजोल(KAJOL) से अजय ने बाद में शादी कर ली थी। वहीं, करिश्मा ने अपने बचपन के दोस्त संजय कपूर के साथ काम शादी रचाई थी। हालांकि एक इंटरव्यू में करिश्मा (Karisma Kapoor) ने अजय और अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो और अजय सिर्फ दोस्त हैं और उनके रिलेशनशिप और शादी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

Latest

Don't miss

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

सुष्मिता सेन के भाई ने किया Animal का रिव्यू, फिल्म को कहा-‘एक दम वाहियात’

Rajiv Sen Review Animal: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल रिलीज के वक्त से ही सुर्खियों में है। मल्टी स्टारर इस फिल्म के कई हिस्सों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here